hrbreakingnews.com

हरियाणा में विकास के लिए जमीन देने वाले किसानों को मिलेगा अधिक मुआवजा, नई व्यवस्था के प्रोविजन तय 

Haryana News : हरियाणा में विकास परियोजनाओं (development projects in haryana) को नई रफ्तार दी जा रही है। हरियाणा सरकार की ओर से विकास को गति देने के लिए कई विकास परियोजनाएं शुरू की है। अब हाल ही में प्रदेश सरकार की ओर से विकास के लिए जमीन देने वाले किसानों को अधिक मुआवजा देने की बात कही गई है। इसके लिए नई व्यवस्था के प्रोविजन तय किए गए हैं।
 
हरियाणा में विकास के लिए जमीन देने वाले किसानों को मिलेगा अधिक मुआवजा, नई व्यवस्था के प्रोविजन तय

HR Breaking News (Haryana News) हरियाणा में विकास परियोजनाओं के लिए जिन भी किसानों ने जमीने दी है। उनके लिए अच्छी खबर सामने आई है। किसानों को अब जमीन के बदले अधिक मुआवजा (compensation for land) दिया जाएगा। हाल ही में सरकार की ओर से जमीन के बदले आर्थिक सहायता और विकसित भूखंड में भागीदारी का नया प्रोविजन तय किया है। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-

 

आवेदन के समय लागू कलेक्टर रेट पर मिलेगा मुआवजा


अब किसानों को उनकी जमीन के बदले पुराने कलेक्टर रेट नहीं बल्कि आवेदन के समय लागू कलेक्टर रेट (Collector rate) के बेस पर मुआवजा दिया जाएगा। पहले यह कैलकुलेशन आवेदन के कैलेंडर वर्ष की 1 जनवरी को लागू दर के बेस पर होती थी।  इसके साथ ही हरियाणा सरकार (Haryana Government) की ओर से जमीन उपलब्ध कराने और हस्तांतरणीय विकास अधिकार के हस्तांतरण एवं उपयोग की प्रक्रिया में बदलाव किए हैं।

 

TDR प्रमाण पत्र पर मिलेगा 2.0 FAR 


इन निर्णय से किसानों को जमीन की ज्यादा कीमत मिलेगी। साथ ही हर TDR प्रमाण पत्र (TDR certificate) पर 2.0 FAR मिलेगा। FAR से तय होता है कि किसी भूखंड पर उसके कुल क्षेत्रफल की तुलना में कितने इलाके में निर्माण किया जा सकता है। नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग (Country Planning Department) के अतिरिक्त ने 27 नवंबर को इस बारे में आदेश जारी कर दिए हैं। नई नीति के अंतर्गत सरकार को जमीन देने वाले व्यक्ति को मिलने वाले TDR प्रमाण पत्र की राशि तय करने के लिए नए फार्मूले को अपनाना होगा।

किन पर लागू नहीं होगा नया फार्मूला 


इसमे जमीन देने की तारीख पर लागू कलेक्टर रेट, सरकार को दी जमीन का क्षेत्रफल और यूज के आधार पर राशि का कैलकुलेशन होगा। पहले से ज्यादा TDR प्रमाण पत्र में नए फार्मूले (New formulae in TDR certificate) का फायदा लेने के लिए बदलाव नहीं होगा। इसी तरह जिन आवेदनों को TDR प्रमाण पत्र जारी करने की मंजूरी पहले ही मिल गई है। उन पर नया फार्मूला लागू नहीं होगा।


कैसे होगा TDR प्रमाण पत्र का यूज 


TDR प्रमाण पत्र का यूज (Use of TDR certificate) दूसरी जगह करने पर भी केलकुलेशन का तरीका बदल गया है। अगर कोई व्यक्ति TDR प्रमाण पत्र का यूज एक जगह से दूसरी जगह जमीन पर करना चाहता है, तो अब वहां कितनी जमीन मिलेगी। 


इसका हिसाब नए तरीके से लगाया जाने वाला है, जिसके लिए TDR प्रमाण पत्र में लिखी जमीन की कीमत (price of land mentioned in TDR certificate) और दूसरी जगह के कलेक्टर रेट को बेस बनाया जाएगा।
 यह नया नियम उन सभी पुराने आवेदनों पर भी लागू होगा, जिन पर अभी मंजूरी नहीं मिली है। इसमें वे आवेदन भी शामिल हैं, जिन्हें अभी यूज करने की शुरुआती मंजूरी भी नहीं मिली है।

सरकार ने किया स्पष्ट 


सरकार ने क्लियर किया है कि TDR प्रमाण पत्र जारी करने के लिए आवेदन जमा करने की तारीख पर संबंधित उपायुक्त की तरफ से अधिसूचित कलेक्टर रेट ही मान्य रहेगा। प्रमाण पत्र का यूज बाद में किसी भी तारीख पर किया जाए, इससे कलेक्टर रेट नहीं बदलेगा। नई नीति के हिसाब से किसी विशेष विकास योजना के अंतर्गत जारी TDR प्रमाण पत्र का यूज उसी विकास योजना (haryana scheme) और राज्य की किसी ऐसी विकास योजना में किया जाएगा, जहां पर विकास की संभावना बेहद कम है।