Delhi NCR वालों के लिए गुड न्यूज, रैपिड रेल का एक और रेलवे स्टेशन बनकर तैयार, 17 तारीख से खुलेगा
Rapid Rail Update : दिल्ली एनसीआर में रेलवे नेटवर्क को मजबूत करने के लिए सरकार अब तेजी से कार्य कर रही है। दिल्ली व एनसीआर वालों के लिए गुड न्यूज़ है। जल्दी रैपिड रेल चलने वाली है। नई रिपोर्ट के अनुसार रैपिड रेल का एक और नया रेलवे स्टेशन (new railway station) बनकर तैयार हो गया है। दरअसल, हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार, इसका उद्घाटन 17 तारीख को होगा। चलिए नीचे खबर में जानते हैं किन रूटों पर चलेगी रैपिड रेल -
HR Breaking News दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ रैपिड रेल (Meerut Rapid Rail) कॉरिडोर का निर्माण कार्य अब लगभग पूरा हो चुका है। जल्दी इस रूट पर अब रैपिड रेल (Rapid Rail Route) रफ्तार भरती नजर आएगी। दरअसल, सराय काले खां में रैपिड रेल के लिए नया रेलवे स्टेशन तैयार किया गया है। इसका कार्य अब पूर्ण हो चुका है।
हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार, 17 तारीख को इसका भव्य उद्घाटन किया जाएगा। नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया है कि यह एक विशाल रैपिड रेल स्टेशन (Rapid Rail Station) है। इसके अलावा यह भविष्य में हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश को एक साथ कनेक्ट करेगा। इस रेलवे स्टेशन से लाखों लोग अपनी मंजिल तक पहुंच पाएंगे। इस रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को हाईटेक सुविधा मिलेगी।
सराय काले खां स्टेशन की खासियत
सराय काले खां रेलवे स्टेशन (Speciality of Sarai Kale Khan) की लंबाई 215 मीटर है इसे 50 मीटर चौड़ा और 15 मीटर ऊंचा बनाया गया है। यह रेलवे स्टेशन किसी मेगा स्ट्रक्चर से काम नहीं है। इस रेलवे स्टेशन का डिजाइन भारी भीड़ को संभालने के लिए किया गया है। अनुमान है कि भविष्य में यह रेलवे स्टेशन तीनों RRTS पेज को एक दूसरे के साथ कनेक्ट करेगा, जिससे दिल्ली से पड़ोसी राज्यों में यात्रा करना काफी आसान हो जाएगा। दिल्ली के आसपास लगने वाले राज्यों से यहां चाहे नौकरी करने वाले हो, स्टूडेंट हो या फिर घूमने फिरने के शौकीन लोगों के लिए यह एक बेहतरीन परिवहन स्टेशन बन जाएगा।
1 घंटे से कम समय में पूरा होगा दिल्ली से मेरठ का सफर -
NCRTC के प्रवक्ता पुनीत वत्स ने जानकारी देते हुए बताया है की सराय काले खां (Sarai Kale Khan Rapid Railway Station) से मोदीनगर तक नमो भारत ट्रेन (Namo Bharat Train) का फुल टाइम टेबल ट्रायल पूरा किया जा चुका है। उनका कहना है कि यह ट्रेन हर स्टेशन पर रुकते हुए भी 1 घंटे से कम समय में दिल्ली से मेरठ का सफर पूरा कर लेगी 82.15 किलोमीटर लंबे स्कोर्ड डोर में 16 स्टेशनों का निर्माण किया गया है और अभी 55 किलोमीटर का हिस्सा न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ 11 स्टेशन के साथ चल रहा है।
17 तारीख को होगा इस स्टेशन का उद्घाटन -
हाल ही में सामने आई एक नई रिपोर्ट के अनुसार, सराय काले खां रेलवे स्टेशन (Sarai Kale Khan Railway Station) का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। 17 सितंबर को इसका भव्य उद्घाटन किया जाएगा। इस दिन सराय काले खां के साथ तीन और स्टेशन शताब्दी, नगर मोदीनगर, बेगम पुल भी खुलेंगे। इसके अलावा, मेरठ मेट्रो भी इसी दिन शुरू होगी ,जो RRTS के इंफ्रास्ट्रक्चर पर शहर के अंदर की यात्रा को आसान बनाएगी। साल 2023 अक्टूबर से शुरू है इस कॉरिडोर ने अब तक 15 मिलियन से अधिक यात्रियों को सफल कराया है। हर 15 मिनट में यह ट्रेन फिक्स टाइम टेबल पर चलती है। इसके लिए नहीं सीट रिजर्वेशन की जरूरत होती।
दिल्ली से मेरठ के बीच लगने वाला समय होगा 75% कम -
दरअसल, इस नए कॉरिडोर के बनने से दिल्ली से मेरठ के बीच की यात्रा काफी आसान हो जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली मेरठ रूट पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल 37% से बढ़कर 63% हो जाएगा। प्राइवेट वाहनों में सफर करने और ट्रैफिक जाम में फंसने की समस्या अब खत्म होने वाली है।
यह रैपिड रेल (Delhi Meerut Rapid Rally) यात्रा को काफी आसान बनाएगी और दिल्ली मेरठ के बीच के सफर में लगने वाला समय 60 से 75% से कम हो जाएगा। अब दिल्ली के आसपास के इलाकों में सिर्फ 30 से 60 मिनट में पहुंचा जा सकेगा। दिल्ली मेरठ के बीच चलने वाली रैपिड रेल दोनों ही शहरों के विकास को नई रफ्तार देगी।
