Delhi-NCR में बन रहा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, मात्र 3-4 घंटे में पहुंच लखनऊ, जाम की होगी छुट्टी
Delhi-NCR New Expressway : दिल्ली और यूपी वालों को अब जल्द ही नए एक्सप्रेसवे की सौगात मिलने जा रही है। अब जल्द ही यूपी में नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे (Noida-Lucknow Greenfield Expressway) बनाने को लेकर तैयारी की जा रही है। दिल्ली का ये नया एक्सप्रेसवे सीधे तौर पर यूपी से कनेक्ट हो सकेगा। दिल्ली का ये एक्सप्रेसवे बनने से लोगों को जाम से छुटकारा मिल सकेगा। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
HR Breaking News : (Delhi-NCR) देशभर में इस समय में कई राज्यों को नए-नए एक्सप्रेसवे का तोहफा दिया जा रहा है। अब हाल ही में दिल्ली में एक नए एक्सप्रेसवे के निर्माण को लेकर तैयारी की जा रही है। इस नए एक्सप्रेसवे (Delhi-NCR Expressway) से यात्रियों को तो फायदा होगा ही ओर साथ ही व्यापार, इंडस्ट्री और पर्यटन को भी नई गति मिलेगी। यह प्रोजेक्ट दिल्ली ओ यूपी के लिए एक बड़ा कदम साबित हो सकता है। आइए खबर में जानते हैं इस एक्सप्रेसवे के बारे में।
कितने घंटे का हो जाएगा सफर
नोएडा से लखनऊ (Noida to Lucknow Greenfield Project) तक का सफर करने वालों के लिए अब एक और एक्सप्रेसवे का निर्माण होने जा रहा है। इस एक्सप्रेसवे की लागत 45000 करोड़ रुपये के आस-पास आ सकती है और इससे दिल्ली से यूपी तक का सफर 3-4 घंटों में ही पूरा हो जाएगा। जानकारी के मुताबिक यह सड़क 2026 तक बनकर तैयार हो जाएगी और नोएडा से लखनऊ की दूरी (distance from noida to lucknow) को 8-9 घंटे से कम कर सिर्फ 3-4 घंटे कर देगी।
किसे कहते हैं ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट
दरअसल, आपको बता दें कि यह एक्सप्रेसवे (UP Expressways) पूरी तरह से एक्सेस-कंट्रोल्ड होगा, एक्सेस-कंट्रोल्ड यानी इसमें कोई ट्रैफिक सिग्नल नहीं होने वाले हैं और इसमे गाड़ियां बिना रुके तेजी से चलती नजर आएंगी। इस एक्सप्रेसवे (Noida-(Lucknow Greenfield Expressway ) के रास्ते में स्मार्ट टोलिंग सिस्टम होगा, जिससे टोल बूथ आपको रूकने की जरूरत नहीं होगी।
इसके साथ ही इस एक्सप्रेसवे (UP New Expressway) पर सर्विस लेन, ओवरब्रिज, अंडरपास और ट्रैफिक मैनेजमेंट सेंटर जैसी सुविधाएं भी मौजूद होंगी और यह सड़क नई जमीन पर बनाई जाने वाली है, जिसे ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट (greenfield project) कहते हैं। यानी की यह पूरी तरह से नया रास्ता होगा, जो जाम और रुकावटों से राहत देगा।
पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
दिल्ली और यूपी में सफर को आसान बनाने वाले इस एक्सप्रेसवे के निर्माण से सबसे ज्यादा फायदा व्यापार वालों को होगा। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और दिल्ली-एनसीआर (Noida-Lucknow Greenfield Expressway) के उद्योगों से सामान लखनऊ और आसपास के बाजारों तक आसानी से ओर जल्दी पहुंचेगा। बता दें कि इससे लॉजिस्टिक्स की लागत कम होगी और व्यापारियों को अच्छा खासा मुनाफा होगा।
सिर्फ इतना ही नहीं औद्योगिक पार्क और वेयरहाउस हब बनने से नए निवेश के नए रास्ते खुल सकेंगे और साथ ही पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इस नए एक्सप्रेसवे (Greenfield Corridor) के निर्माण से लखनऊ, कानपुर और आसपास के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों तक पहुंच बेहद आसान हो जाएगी।
कब तक पूरा होगा इस प्रोजेक्ट का काम
इस नए एक्सप्रेसवे (Delhi New Expressway) के निर्माण के दौरान सामग्री, इंजीनियरिंग समेत कई चीजों की जरूरत होगी, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिल सकेंगे और साथ ही रास्ते में जो कस्बों और शहर पड़ते हैं, उनमें रियल एस्टेट और छोटे-मोटे बिजनेस को भी बढ़ावा मिलेगा। यूपी सरकार और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (National Highway Authority) का मकसद है कि इस प्रोजेक्ट को 2026 तक पूरा किया जा सकें। इसलिए इसे पूरा करने को लेकर तेजी से काम किया जा रहा हैं। इसके लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जा रही है और जमीन खरीदने का काम भी जल्द शुरू हो सकता है।
पर्यावरण के अनुकूल होगा ये एक्सप्रेसवे
दिल्ली में बनने वाला यह नए एक्सप्रेसवे (Green Expressway)पर्यावरण के अनुकूल हो सकता है और बताया जा रहा है कि इसके किनारे लाखों पेड़ लगाए जाएंगे और सोलर लाइटिंग का यूज किया जाएगा। इसके साथ ही यहां बारिश का पानी जमा करने की व्यवस्था भी होगी, जिससे भूजल स्तर बढ़ेगा।
यूपी की कनेक्टिविटी होगी मजबूत
इस दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे, इमरजेंसी कॉल बॉक्स और एम्बुलेंस की सुविधा (Highway Construction) भी दी जाने वाली है। हर 30-40 किलोमीटर पर ट्रैफिक कंट्रोल यूनिट और हर 100 किलोमीटर पर फ्यूल स्टेशन और रेस्ट एरिया का निर्माण भी किया जाएगा। इस सड़क का दिल्ली-मुंबई और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से भी जुड़ा होग, जिससे पूरे उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।
