home page

LPG सिलेंडर में आग लग जाए तो तुरंत करें ये 3 काम, नहीं होगा नुकसान

LPG सिलेंडर में आग लगना एक बहुत ही खतरनाक स्थिति है। इस स्थिति में घबराहट करना और गलत कदम उठाना जानलेवा हो सकता है। इसलिए LPG सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में तुरंत इन तीन कामों को करें।

 | 
LPG सिलेंडर में आग लग जाए तो तुरंत करें ये 3 काम, नहीं होगा नुकसान

HR BREAKING NEWS (ब्यूरो) : आज के समय हम में से अधिकतर लोगों के घरों में रसोई गैस सिलेंडर है। एक समय था जब खाना पकाने के लिए लोग लकड़ी या उपले जैसे पारंपरिक साधनों का उपयोग करते थे। वहीं एलपीजी गैस सिलेंडर (lpg gas cylinder) आने के बाद से ज्यादातर घरों में अब इसका इस्तेमाल खाना पकाने के लिए किया जा रहा है। भारत सरकार भी घर-घर तक एलपीजी गैस सिलेंडर (lpg gas cylinder) को पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (Pradhan Mantri Ujjwala Yojana) का संचालन कर रही है। 

एलपीजी गैस सिलेंडर (lpg gas cylinder) के आने से खाना पकाने की प्रक्रिया काफी आसान हो गई है। वहीं दूसरी ओर देश भर में अक्सर गैस सिलेंडर में आगे लगने के कई मामले सामने निकलकर आते हैं। सिलेंडर में आग लगने से एक बड़ा हादसा हो सकता है। इसी कड़ी में आज हम आपको उन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में उस पर काबू पा सकते हैं। 
अगर आपके गैस सिलेंडर की नोजल से आग बाहर निकल रही है। ऐसी स्थिति में आपको गैस को टेढ़ा करके उसे बाहर फेक देना चाहिए। आप गैस सिलेंडर को पानी में भी डुबा सकते हैं। 

ये भी जानें : 3 दिन Delhi बंद, क्या सभी मेट्रो स्टेशन भी रहेंगे बंद, जारी हुई एडवाइजरी


इसके अलावा गैस सिलेंडर की आग पर काबू पाने के लिए उसे आप पानी से भरे टैंक या नाली में भी डाल सकते हैं। ऐसा करने से गैस सिलेंडर की आग बुझ सकती है। 


कई बार ऐसे मामले देखने को मिलते हैं, जिसमें गैस सिलेंडर के रेगुलेटर में आग लग जाती है। ऐसे में आग को बुझाना काफी मुश्किल काम हो जाता है। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए आपको गैस सिलेंडर को किसी खुली जगह पर ले जाकर उस पर पानी से भीगा हुआ कपड़ा डालना चाहिए। आप पानी से भीगा हुआ टाट डालकर आग को बुझा सकते हैं। 

ये भी जानें : LPG सिलेंडर के रेट में 350 रुपये से ज्यादा की कटौती, जानिये अब कितने रह गए रेट


आप फायर एक्सटिनग्विसर की मदद से आग को बुझा सकते हैं। इसके अलावा आग लगे सिलेंडर पर गीली बेडशीट या कंबल को डालकर भी उसको बुझाया जा सकता है। 

News Hub