Noida Airport पर जाना होगा आसान, बनाया जाएगा नया रास्ता, मिली मंजूरी
Noida News : योगी सरकार उत्तर प्रदेश में लगातार प्रगति कार्य को रफ्तार दे रही है। अब यहां पर एक और प्रोजेक्ट (UP New Project) पर काम किया जा रहा है। अब नोएडा एयरपोर्ट तक जाना काफी ज्यादा आसान होने वाला है। अब यहां पर एक नया रास्ता बनाया जाएगा। खबर मं जानिये इस बारे में पूरी जानकारी।
HR Breaking News - (noida airport)। अब नोएडा एयरपोर्ट को क्षेत्र से बेहतर तरीके से कनेक्ट करने के लिए अब एक नया रोड़ बनाया जाने वाला है। इस नए रोड़ (noida airport latest update) के बनने की वजह से आम लोगों को काफी लाभ होने वाला है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से इस बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में पूरी डिटेल।
यमुना अथॉरिटी ने दी जानकारी-
यमुना अथॉरिटी (Yamuna Authority) ने 60 मीटर रोड की बाधाओं को दूर करने का कार्य शुरू कर दिया है। रबूपुरा के पास लगभग 400 मीटर के खराब पैच को दुरुस्त किया जा रहा है। 2 और जगहों पर कार्य रुका हुआ है, उसे भी जल्द ठीक करने की प्लानिंग हो रही है। यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) के पैरलल इस सर्विस रोड को 30 अक्टूबर से पहले चकाचक कर दिया जाने वाला है। इसके बाद गाड़ियां बिना यमुना एक्सप्रेसवे के नोएडा एयरपोर्ट तक पहुंच सकती है। टोल टैक्स को भी बचाया जा सकता है। इसका फायदा दिल्लीवालों (Noida Airport Toll Free Route) को भी होने वाला है।
बनाई जाएगी नई सर्विस लाइन
यमुना एक्सप्रेसवे के साथ ही 2012 में सर्विस लेन (Service lane) भी तैयार करने की तैयारी की जा रही थी। हालांकि, इस बीच जमीन न मिल पाने की वजह से काम अधूरा था। एयरपोर्ट तक जाने के लिए यह वैकल्पिक मार्ग है। इस रोड के शुरू होने की वजह से लोग बिना टोल दिए एयरपोर्ट (Yamuna Authority News) पहुंच जाएंगे, जबकि 2 यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स देना पड़ेगा। यमुना अथॉरिटी के अधिकारियों का मानना है कि इस सड़क को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जा रहा है।
इस वजह से जरूरी है प्रोजेक्ट-
60 मीटर रोड यमुना अथॉरिटी के सेक्टरों को भी जोड़ने वाली है। इस रोड के किनारे प्राधिकरण की प्रमुख परियोजनाओं (New Project in UP) में शामिल किया गया है। सबसे बड़े आवासीय सेक्टर-18 और 20 भी इसी रोड के किनारे हैं। इसके अलावा कई बड़ी यूनिवर्सिटी भी इस रोड के आस-पास हैं।
नोएडा एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी को लेकर यमुना अथोरिटी प्रयासरत है। इसकी वजह से, एयरपोर्ट शुरू होने से पहले कनेक्टिविटी को दुरुस्त कर लिया जाएगा। यमुना प्राधिकरण (Yamuna Authority) ओएसडी ने बताया कि 60 मीटर रोड पर जहा निर्माण रुका था, वहां काम शुरू कराया जा रहा है। सड़क दुरुस्त होने की वजह से यातायात सुगम हो जाने वाला है।
इंटरचेंज बनकर होगा तैयार-
नोएडा एयरपोर्ट को यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए 32 किमी पर इंटरचेंज बनाया जाने वाला है। यहां से एयरपोर्ट की बाउंड्री तक 750 मीटर सड़क बनाई जा रही है। अगर आप यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) से एयरपोर्ट जाएंगे तो इसी इंटरचेंज का उपयोग करेंगे। इसके अलावा हरियाणा के बल्लभगढ़ से नोएडा एयरपोर्ट तक आने वाला ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे (Green Field Expressway) इसी इंटरचेंज पर आकर मिलेगा। यह ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे 31 किलोमीटर लंबा है। इसके जरिये हरियाणा के लोग आसानी से नोएडा एयरपोर्ट तक आ-जा सकेंगे।
यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे होगा निर्माण-
यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे अथॉरिटी ने 60 मीटर चौड़ी सर्विस रोड का निर्माण कर दिश है। यह ग्रेटर नोएडा के जीरो पॉइंट से जेवर (Jever airport) तक जाने वाला है। किसानों के विवाद की वजह से 30 किमी से अधिक लंबी इस सड़क का काम 3 जगहों पर अटका था। मामला कोर्ट में पेंडिंग होने की वजह से सड़क अधूरी है।
अथॉरिटी एयरपोर्ट की हो गई है प्लानिंग-
अथॉरिटी एयरपोर्ट शुरू होने से पहले इसे दुरुस्त करने की प्लानिंग की जा रही है। रबूपुरा में 400 मीटर का हिस्सा बचा था। यहां वाहनों (UP News) को खराब सड़क से गुजरना पड़ता था। इस पैच का काम शुरू हो गया है। दनकौर समेत 2 और जगहों पर काम जल्द काम शुरू करने की तैयारी है।
