home page

New expressway Project : प्रदेश में बनेगा 6 लेन नया एक्सप्रेसवे, 60 दिन में तैयार होगी DPR

New expressway Project : सरकार की ओर से देश के कई हिस्सों  में  सड़क व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए नए-नए एक्सप्रेसवे बनाए जा रहे हैं। अब जल्द ही प्रदेश में एक 6 लेन नया एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जाने वाला है। इस एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट (New expressway Project ) के लिए 60 दिन में DPR तैयार कर दी जाएगी। खबर में जानिए इस एक्सप्रेसवे के बारे में विस्तार से-
 | 
New expressway Project : प्रदेश में बनेगा 6 लेन नया एक्सप्रेसवे, 60 दिन में तैयार होगी DPR

HR Breaking News(New expressway) देश अब एक्सप्रेसवे की रफ्तार से रफ्तार पकड़ रहा है। देश के कई हिस्सो  में एक्सप्रेसवे का जाल बिछाया जा रहा है। नए-नए एक्सप्रेसवे से दूर-दराजो के इलाको को कनेक्ट किया जा रहा है। अब इसी बीच प्रदेश में 6 लेन नया एक्सप्रेसवे बनाया जाने वाला है, जिसके लिए जल्द ही DPR (Expressway DPR) तैयार कर ली जाएगी। 

कहां पर बनेगा ये नया एक्सप्रेसवे 


बता दें कि यूपीडा की सलाहकार एजेंसी (Consulting agency of UPDA) के अधिकारियों की ओर से नोएडा में यमुना पुश्ते पर निर्मित 6 लेन के एक्सप्रेसवे के लिए जमीनो की तलाशी की गई है। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि डीपीआर तकरीबन 2  महीने में तैयार होगी। प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि नोएडा के सेक्टर-94 गोलचक्कर से यमुना पुश्ते के निकट ही सेक्टर-150 तक की दूरी 31.2 किलोमीटर है। अब यहां पर नया एक्सप्रेसवे बनाया जाने का प्लान तैयार किया गया है। बीते वर्ष हुई बोर्ड बैठक में प्राधिकरण की ओर से यूपीडा को यमुना पुश्ते पर एक्सप्रेसवे (Expressway on Yamuna Pushte)  निर्माण के लिए हरी झंडी दिखा दी गई थी, जिससे जुड़े  प्रस्ताव को बोर्ड बैठक में हामी भर दी गई थी।

 

यूपीडा के अधिकारियों ने कही ये बात


यूपीडा ने पहली बार इस प्रोजेक्ट  (UPDA New Projects) को लेकर गंभीरता जताई है। कई महीने बाद इस परियोजना पर यूपीडा ने पहली बार गंभीरता दिखाई है। यूपीडा की सलाहकार एजेंसी के अधिकारियों ने सबसे पहले सेक्टर-6 में मौजूद प्राधिकरण के दफ्तर में एसीईओ के साथ बातचीत की और वार्तालाप के बाद यमुना पुश्ते का जायजा (Review of Yamuna Pushta)  लिया। उसके बाद नोएडा से लेकर ग्रेटर नोएडा तक पुश्ते की हाल देखी गई। इस दौरान यह तलाशा गया है कि अभी बने पुश्ते को चौड़ा करने या इसके ऊपर एलिवेटेड रोड बनाया जा सकता है या नहीं। इसके दोनों ओर हो रहे डेवलपमेंट को भी देखा गया।


जल्द तैयार होगी प्रोजेक्ट की रिपोर्ट 


एजेंसी के अधिकारी शाम को यमुना प्राधिकरण के ऑफिस की ओर लौट गए। प्राधिकरण से उनके हिस्से में जो जमीन आ रही है,  उससे जुड़ी जानकारी लेंगे। जब पुश्ते का इंस्पेक्शन किया जा रहा था तो उस दौरान प्राधिकरण और सिंचाई विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे थे। अधिकारियों की ओर से नोएडा के सेक्टर-94 से लेकर यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) के निकट सेक्टर-150 तक का जायजा लिया गया। अब इस प्रोजेक्ट की रिपोर्ट यानी डीपीआर तैयार की जाने वाली है।

 

एक्सप्रेसवे की लागत को कौन करेगा वाहन 


प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि यूपीडा की सलाहकार एजेंसी को पुश्ते का इंस्पेक्शन किया गया है। प्रोजेक्ट से जुड़ी पूरी रिपोर्ट (Expressway Projects Report) भी सौंपी गई है। अब एजेंसी की ओर से इस प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार की जाएगी। बता दें कि पुश्ता सिंचाई विभाग का ही एक हिस्सा है। ऐसे में यूपीडा ही सिंचाई विभाग से एनओसी लेकर प्रोसेस  को आगे बढ़ाया जाना है। यहां बनने वाले एक्सप्रेसवे पर आने वाली लागत तीनों प्राधिकरण मिलकर ही भुगतान करेंगे। 

यहां पर होगा एलिवेटेड रोड का निर्माण 


यमुना पुश्ते पर एक्सप्रेसवे (Expressway on Yamuna Pushte) के निर्माण से महामाया फ्लाईओवर से ग्रेटर नोएडा की तरफ का सुगम होगा, लेकिन अभी सेक्टर-14 चिल्ला बॉर्डर से लेकर महामाया फ्लाईओवर तक जाम की बेहद परेशाानी होती है। अब यहां पर जाम से निजात  के लिए  एलिवेटेड रोड का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही डीएनडी से महामाया फ्लाईओवर तक एलिवेटेड रोड (Elevated road to Mahamaya flyover) को लेकर प्राधिकरण के अधिकारी मंथन कर रहे हैं।