hrbreakingnews.com

UP के इस जिले में बिछाई जाएगी नई रेलवे लाइन, बनेंगे 7 रेलवे स्टेशन और 32 अंडरपास

New Railway Line : भारतीय रेलवे विभाग द्वारा देशभर में रेलवे का विस्तार काफी तेजी से किया जा रहा है। अब फिर उत्तर प्रदेश के एक जिले में नई रेलवे लाइन दिखाई जाएगी। नई रेलवे लाइन पर 7 रेलवे स्टेशन बनेंगे तथा 32 अंडर पास बनेंगे। उत्तर प्रदेश में बिछाई जाने वाली इस नई रेलवे लाइन के बारे में विस्तार से।
 
UP के इस जिले में बिछाई जाएगी नई रेलवे लाइन, बनेंगे 7 रेलवे स्टेशन और 32 अंडरपास

HR Breaking News : (UP Railway News)  ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को अच्छी सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए भारतीय रेलवे समय-समय पर काफी बड़े-बड़े कदम उठाता रहता है। रेलवे के विस्तार को लेकर भी विभाग की तरफ से जोरो शोरों से काम किया जा रहा है। भारतीय रेलवे विभाग (Indian Railway Department) की तरफ से लगातार नई-नई रेलवे लाइनों को बिछाया जा रहा है। अब फिर उत्तर प्रदेश में एक नई रेलवे लाइन दिखाई जा रही है जिस पर 7 नए रेलवे स्टेशनों का निर्माण होने वाला है। चलिए खबर में जानते हैं उत्तर प्रदेश में किस जगह पर बिछाई जाएगी यह नई रेलवे लाइन।


उत्तर प्रदेश का विकास


उत्तर प्रदेश के लोगों को बेहतर यातायात सुविधाएं देने के लिए सीएम योगी की सरकार तरह तरह के फैसले ले रही है। यहां पर कई तरह के रेलवे लाइनों का निर्माण (Construction of railway lines) कराया जा रहा है। अब योगी सरकार (yogi government) यूपी में एक नई रेलवे लाइन को बिछाने जा रही है। आइए जानते हैं।।।

रेल लाइन का निर्माण कहां होगा?


ये रेल लाइन घुघली–आनंदनगर रेल लाइन परियोजना (rail line project) के तहत महराजगंज में बनने वाले 7 रेलवे स्टेशनों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।  इस परियोजना के तहत 52 किलोमीटर रेल लाइन का निर्माण होना है।

बनाए जाएंगे ये 7 स्टेशन और 32 अंडरपास


इसमें आनंदनगर, महराजगंज, घुघली क्रॉसिंग, परसिया बुजुर्ग, पकड़ी नौनिया, शिकारपुर और पिपरा मुंडेरी हाल्ट स्टेशन  को शामिल किया गया है। इस परियोजना में 32 अंडरपास का निर्माण होने वाला है। अनुमान के मुताबिक इस प्रोजेक्ट के शुरू हो जाने से इन कस्बों में रहने वाली लगभग 10  लाख आबादी को राहत मिलेगी।


इतने गांवों की भूमि होगी अधिग्रहित


इस परियोजना के लिए कुल 53 गांवों में जमीन अधिग्रहण किया जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक इन गांवों में से 29 गांवों में 86 हेक्टेयर का भूमि अधिग्रहण का काम (land acquisition work) पूरा किया जा चुका है। रेलवे ने आगाह किया है कि जिन किसानों की जमीन को अधिग्रहित कर लिया गया है वे अपनी फसल काट लें।  


जमीन को खाली कराने का प्रोसेस


मिली रिपोर्ट्स के मुताबिक परियोजना के लिए रेलवे द्वारा अधिग्रहित जमीन खाली कराने का प्रोसेस भी शुरू कर दिया गया है।  रेलवे की ओर से अधिग्रहित जमीन वाली जगहों पर नोटिस बोर्ड लगाए जाने वाले हैं।  इसके अलावा ग्राम पंचायत स्तर पर मुनादी भी होगी।


इस परियोजना को मंजूरी कब मिली थी ?


इस परियोजना को साल 2023 में मंजूरी मिली थी। इस को साल 2027 तक पूरा किये जाने वाला है।  इसके लिए कुल 958.27 करोड़ रुपये का बजट को मंजूरी प्रदान की गई है।


नई रेलवे लाइन से क्षेत्र के विकास के साथ रोजगार में भी बढ़ावा 


लोगों का मानना है कि यहां स्टेशन बनाए जाने की वजह से न सिर्फ क्षेत्र का विकास होगा, बल्कि रोजगार के मौके भी बढ़ने वाले हैं। आम जनता के लिए परिवहन व्यवस्था  सुलभ होगी।


होंगे इतने स्टेशन हाईटेक


अमृत भारत योजना (Amrit Bharat Scheme) के तहत उत्तर प्रदेश के करीब 157 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास (Redevelopment of Railway Stations) का काम किया जा रहा है, जिनमें कानपुर, काशी, अयोध्या, गोमती नगर, गाजियाबाद, मेरठ,  लखनऊ, गोरखपुर जैसे स्टेशनों के नाम शामिल हैं।  प्रदेश के इन रेलवे स्टेशनों को हाईटेक किया जाएगा और इसके लिए 7,695 करोड़ रुपये खर्च होंगे।