अब जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाना हुआ आसान, सिंगल आईडी की बाध्यता खत्म
HR Breaking News (Birth and death certificate ID) नगर निगम की तरफ से अब जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने की बाध्यता खत्म हो जाएगी। लगातार चक्कर लगा रहे लोगों को अब राहत मिलेगी। नगर निगम की जन्म मृत्यु प्रमाणा पत्र शाखा में काम की गति में तेजी आएगी। इससे लागों को लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
जितनी चाहे उतनी आईडी बना सकते हैं (Hisar ki khabar News Update)
दरअसल, अब जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए सिंगल आईडी की बाध्यता खत्म हो गई है। अब जरूरत के हिसाब से कितनी भी आईडी बन सकती है। दरअसल, लोगों की समस्या को देखते हुए अफसरों की तरफ से मामले का संज्ञान लिया गया और सीएमओ, डीजी हेल्थ, केंद्र सरकार को पत्र लिखा। प्रशासन अब ज्यादा आईडी बना सकता है।
क्या आ रही थी समस्या (Hisar Nagar Nigam News)
दसअसल सिंगल आईडी लॉगिन के चलते एक क्लर्क के भरोसे पूरा शहर था। फाइलें लगातार पेंडिंग हो रही थी। निगम को एक ही क्लर्क के लॉगइन की अनुमति थी। एक ही सिस्टम और आईडी पर सारा लोड था। इससे काम काफी धीमा रहता था। रोजाना 120 के करीब फाइलें पहुंच रही थी और यह समय पर पुरी नहीं हो पा रही थी।
अब हो जाएगा यह समाधान
नई मंजूरी मिलने के बाद अब पेंडेंसी खत्म हो जाएगी। अब एक से अधिक कर्मचारियों की लॉगइन आईडी जनरेट की जा सकेगी। इससे समानांतर रूप से फाइलों को वेरिफिकेशन और सर्टिफिकेट जारी करने का काम हो सकेगा। इसके चलते अब आवेदकों को बार-बार चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
क्या कहते हैं अधिकारी
नगर निगम हिसार के सचिव संजय शर्मा ने बताया कि सीएमओ ऑफिस से मेल आई थी। सिंगल लॉगिन आईडी की बाध्यता खत्म हो गई है। अब इस समस्या का जल्द समाधान होगा।
