दीपावली पर लोगों का घर जाना हुआ मुश्किल, ट्रेनों में बढ़े 20% यात्री
HR Breaking News (Indian Railway) आज दिवाली का त्योहार है और अब कुछ ही दिनों में छठ पूजा का त्योहार आने वाला है। ऐसे में हिसार के साथ अन्य रेलवे स्टेशन (Hisar railway Station) पर परिवारों के साथ सामान लेकर पहुंचे यात्रियों की भीड़ साफ नजर आ रही है। फेस्टिवल सीजन में यात्रियों की संख्या बढ़ने से रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर काफी भीड़ बढ़ गई है। ऐसे में जगह नहीं मिलने पर टिकट लौटाए गए हैं।
गोरखधाम व किसान एक्सप्रेस ट्रेनों में 30% बढ़े यात्री
दरअसल, आपको बता दें कि दीपावली और छठ पूजा पर अपने घर लौटने वाले प्रवासी मजदूर परिवारों की भीड़ की वजह से हिसार रेलवे स्टेशन और बस अड्डो (Hisar Railway StationHisar Railway Station) पर यात्रियों की संख्या बढ़ी है। गोरखधाम एक्सप्रेस और किसान एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रियों की संख्या लगभग 30 प्रतिशत बढ़ी है।
बिहार और यूपी जाने वाले यात्रियों को भीड़ की वजह से ट्रेनों में जगह नहीं मिल रही है। यहां तक की कई यात्रियों को जगह नहीं मिलने की वजह से टिकट को वापस करवाना पड़ा। सिर्फ इतना ही नहीं बस अड्डों (Hisar Bus Stands) पर भी दिनभर यात्रियों की भीड़ लगी रही। दिल्ली, चंडीगढ़ और लोकल रूटों पर चलने वाली बसों में यात्रियों की भीड़ रही।
भीड़ देखते हुए रेलवे स्टेशन पर बढ़ाई सुरक्षा
खासतौर पर बिहार और यूपी में रहने वाले प्रवासी मजदूर परिवार त्योहारों में अपने घरों को लौट रहे हैं, जिस वजह से लंबी दूरी की ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। त्योहार के दौरान घर पहुंचने के लिए लोग पहले से टिकट बुक करवाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ट्रेनों में जगह की कमी की वजह से कई यात्रियों को परेशानी हो रही है। भीड़ की वजह से GRP और RPF की ओर से रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा (security at railway station) को बढ़ा दिया गया है। डाग स्क्वाड के साथ रेलवे स्टेशन परिसर (Railway Station Complex) व ट्रेनों में जांच हो रही है।
हिसार बस अड्डे पर भी बढ़ी भीड़
हिसार में रेलवे स्टेशन के साथ हिसार बस अड्डे (Hisar Bus Stand Rush) पर भी फेस्टिव सीजन का प्रभाव नजर आ रहा है।दिल्ली, चंडीगढ़ के साथ ही लोकल रूटों पर जाने वाली बसों में भीड़ काफी बढ़ गई है। हाल ही में रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से यात्रियों को परेशानी हुई थी। अब हड़ताल समाप्त होने के बाद बसों का संचालन सामान्य हुआ, जिससे यात्रियों को राहत मिली है।
हिसार रेलवे स्टेशन से संचालित होती है इतनी एक्सप्रेस ट्रेनें
हिसार रेलवे स्टेशन से लगभग 70 पैसेजर और एक्सप्रेस ट्रेनें (Express trains from Hisar railway station) संचालित की जाती है। वहीं, रोडवेज की तकरीबन 270 बसें कई रूटों पर संचालित की जाती हैं, जिनमे इलेक्ट्रिक लोकल बसें शामिल हैं।
