Property Price Hike : नोएडा-ग्रेटर नोएडा में प्रॉपर्टी ऑनर की हुई मौज, सिर्फ 5 सालों में ही बढ़ गए प्रॉपर्टी के रेट
Property Price : नोएडा और ग्रेटर नोएडा में प्रॉपर्टी की कीमतों में उछाल दर्ज किया जा रहा है। यहां पर पिछले 5 सालों में ही प्रॉपर्टी की कीमतें सातवें आसमान पर जा पहुंची है। प्रॉपर्टी की कीमतों (Property Rate) में उछाल आने की वजह से वहां के प्रॉपर्टी ऑनर को काफी लाभ हो रहा है। आइए जानते हैं इस बारे में पूरी जानकारी।
HR Breaking News (Property Price Hike in Noida) नोएडा और ग्रेटर नोएडा में रहने वालों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। यहां पर काफी समय से इंफ्रास्ट्रकचर में मजबूती आ रही थी, इसकी वजह से यहां पर प्रॉपर्टी की कीमत (property prices Hike) सातवें आसमान पर जा पहुंची है। प्रॉपर्टी की कीमतों में सबसे ज्यादा उछाल पिछले 5 सालों में देखने को मिला है। ऐसे में प्रॉपर्टी ऑनर को इसकी वजह से काफी लाभ हो रहा है। खबर के माध्यम से जानिये इस बारे में पूरी डिटेल।
बड़े निवेश प्रस्तावों को मिली मंजूरी
ये चर्चा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हालिया सिंगापुर और जापान दौरे के बाद काफी ज्यादा तेज हो गई है। इस चार दिन के दौरे (property price) में उन्होंने कई बड़ी कंपनियों और निवेशकों से मुलाकात की है। बताया जा रहा है कि इस दौरान उत्तर प्रदेश में लगभग 4 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव और समझौते सामने आ रहे हैं। इनमें लगभग 1.5 लाख करोड़ रुपये के एमओयू (MoU Latest Update) और लगभग 2.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव को शामिल किया गया है।
निवेश के लिए महत्वपूर्ण होंगे सेक्टर
ये निवेश कई महत्वपूर्ण सेक्टरों में दर्ज किये जा सकते हैं। इनमें ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, डेटा सेंटर, ग्रीन एनर्जी, लॉजिस्टिक्स और इंडस्ट्रियल पार्क जैसे क्षेत्रों को शामिल किया गया है। इसके साथ ही में यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) के पास जापानी कंपनियों के लिए विशेष इंडस्ट्रियल जोन बनाने की भी योजना बताई जा रही है।
जेवर एयरपोर्ट और आसपास के इलाकों पर होगा फोकस
एक्सपर्ट के मुताबिक इन निवेशों का सबसे ज्यादा फायदा जेवर एयरपोर्ट बेल्ट, ग्रेटर नोएडा और नोएडा क्षेत्र को लाभ मिल सकता है। जेवर में बन रहा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (international airport) पहले ही इस इलाके की रियल एस्टेट संभावनाओं को मजबूत कर चुका है। अब अगर बड़े उद्योग और कंपनियां यहां आती हैं, तो रोजगार के मौके बढ़ जाएंगे। साथ ही साथ प्रॉपर्टी की मांग में भी तेजी दर्ज की जा सकती है।
यूपी में हो रहा है प्रोडक्शन हब का निर्माण
एक्सपर्ट का मानना है कि उत्तर प्रदेश अब केवल उपभोक्ता राज्य (consumption state) नहीं रह गया है, हालांकि तेजी से उत्पादन केंद्र (production hub) बनने की दिशा में ये कदम आगे बढ़ रहा है। बेहतर कानून व्यवस्था, इंफ्रास्ट्रक्चर और इंडस्ट्रियल नीतियों की वजह से विदेशी निवेशकों का भरोसा बढ़ता चला जा रहा है।
रियल एस्टेट पर पड़ेगा प्रभाव
अगर प्रस्तावित निवेश का बड़ा हिस्सा जमीन पर उतरता है, तो फिर इसका प्रभाव पूरे राज्य की अर्थव्यवस्था पर देखने को मिलता है। उम्मीद लगाई जा रही है कि लगभग 4 लाख करोड़ रुपये के निवेश (Investment Tips) का प्रभाव कई गुना तक बढ़ सकता है, इसकी वजह से नौकरियों, कारोबार और प्रॉपर्टी की मांग में तेजी दर्ज की जा सकती है। ऐसे में नोएडा और ग्रेटर नोएडा जैसे क्षेत्रों में आने वाले वर्षों में रियल एस्टेट की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। हालांकि निवेश से पहले बाजार की स्थिति, प्रोजेक्ट की प्रगति (project progress) और लोकेशन को ध्यान में रखना काफी ज्यादा जरूरी है।
