home page

Railway ने दिया बेरोजगारों को बंपर मौका, बैठे-बैठे कमाई, एक शर्त है लागू

Indian Railway : रेलवे समय -समय पर लोगों की सुविधाओं के अनुसार कई चेंजमेंट करता है। अब इसी बीच रेलवे की ओर से बेरोजगारों को लोगों के लिए कमाई का सुनहरा मौका दिया गया है। रेलवे बस  इस एक शर्त पर बैठे बैठे कमाई का मौका दे रहा है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि  रेलवे (Indian Railway) की ये शर्त कौन सी है। 
 | 
Railway ने दिया बेरोजगारों को बंपर मौका, बैठे-बैठे कमाई, एक शर्त है लागू

HR Breaking News (Indian Railway) बेरोजगार युवाओं के लिए रेलवे की ओर से कमाई का बंपर मौका दिया जा रहा है। भारतीय रेलवे (Indian Railways News) प्रशासन द्वारा बेरोजगार युवाओं को काम देने के मकसद से एक शर्त रखी गई है और इस शर्त पर बेरोजगार युवा बैठे बैठे कमाई कर सकेंगे। खबर में जानिए कि रेलवे की ओर से कमाई का क्या सुनहरा मौका दिया जा रहा है।


जानिए क्या है रेलवे की शर्त 


रेलवे ने यह शर्त रखी है कि यह मौका केवल दिव्‍यांगजनों के लिए है और इसके लिए आपको ज्‍यादा कुछ मेहनत नहीं करनी है। आप यह कमाई बैठे बैठे कर सकते हैं। बता दें कि झांसी मंडल के 12 रेलवे स्टेशनों पर जो 22 ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीनों (automatic ticket vending machines) लगी हुई है, उसके ऑपरेशन के लिए 65 दिव्यांग फेसिलिटेटर भर्ती की जा रही है।

 

कौन कर सकता है इस योजना के लिए अप्लाई 


रेलवे के मुताबिक इस योजना के लिए सिर्फ दिव्यांगजन ही अप्लाई (Railway Scheme DiVyangjan apply) कर सकते हैं, खासकर गतिशील अक्षमता वाले अभ्यर्थी ही अप्लाई कर सकते हैं। रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी, उनके दिव्यांग परिवारजन और सामान्य दिव्यांग नागरिक भी इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।


बता दें कि यह पहल दिव्यांगजनों को सम्मानजनक रोजगार देने के मकसद से शुरू की गई है और उन्हें रेलवे की यात्री सेवाओं से जोड़ने की कोशिश की जा रही है। चुने हुए फेसिलिटेटर यात्रियों को atvm मशीन से टिकट लेने में मदद मिलेगी और हर टिकट पर उन्हें कमीशन का लाभ (Commission benefits on tickets) मिलेगा, जिससे नियमित इनकम बनी रहेगी।

 

कहां लगी हुई है मशीनें 


बता दें कि ये मशीनें झांसी मंडल के  जिन 12 स्टेशनों पर लगी हुई है, उन स्टेशनों में वीरांगना लक्ष्मीबाई  (warrior Laxmibai) झांसी, ग्वालियर, मुरैना, बांदा, चित्रकूट धाम कर्वी, महोबा, ललितपुर, डबरा, दतिया, उरई, खजुराहो और हरपालपुर का नाम शामिल है। अप्लाई करने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी किसी भी काम के दौरान सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक पास के बुकिंग कार्यालय से फॉर्म ले सकते हैं।

कैसे कर सकते हैं इस योजना के लिए आवेदन 


अगर आप इस योजना (Railway New Scheme) के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.ncr.indianrailways.gov.in से भी फॉर्म को डाउनलोड कर सकते हैं  और अप्लाई की आखिरी तिथि 27 मार्च 2026 है।झांसी मंडल की यह पहल दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक अहम पहल है। इससे  यात्रियों को  आसान टिकटिंग सुविधा का लाभ (Benefits of ticketing facility)  मिलेग और दिव्यांगजनों को रोजगार का लाभ मिलेगा।

भारतीय रेलवे की ओर से सभी पात्र दिव्यांगजनों और खासतौर पर सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारियों (retired railway employees) और उनके परिवारजनों से रिक्वेस्ट की गई है कि वो इस अवसर का लाभ उठाएं ।