Retirement Age : केंद्रीय कर्मचारियों की रिटायरमेंट एज 60 से हुई 62! जानिए क्या है पूरा मामला
Retirement Age : किसी भी कर्मचारी की सेवानिवृत्ति उसकी जिंदगी का एक अहम पल होता है। कर्मचारी अपने कार्यक्षेत्र को छोड़कर आराम के जीवन में प्रवेश करता है। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए लगभग सर्विसेज में सेवानिवृत्ति की आयु 60 वर्ष निर्धारित है। अब इसके बदलाव को लेकर बड़ी खबरें आ रही हैं। आइए जानते हैं कि सेवानिवृत्त की आयु (Retirement Age) को लेकर क्या अपडेट है।
HR Breaking News (Retirement Age) कर्मचारियों के लिए सेवानिवृत्ति की आयु बहुत मायने रखती है। यह कर्मचारी के जीवन का खुशी का पल होता है। इस दिन कर्मचारी के परिवार वाले व उनका स्टाफ कर्मचारी की सेवानिवृत्ति (Retirement Age) पर पार्टी भी करते हैं। कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के दौरान कईं तरह के लाभ मिलते हैं। आइए जानते हैं कर्मचारियों की सेवानिवृत्त की उम्र के बारे में क्या अपडेट आया है।
खबर हो रही वायरल
इन दिनों जहां कर्मचारी 8वें वेतन आयोग के गठन की मांग कर रहे हैं। इसी बीच सवाल उठ रहा है कि क्या केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों की रिटायरमेंट एज (Retirement Age Hike) में वृद्धि कर दी है? क्या 8वें वेतन आयोग में ऐसा हो सकता है। केंद्र सरकार के कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र फिलहाल 60 साल है, जिसे 62 करने को लेकर खबरें वायरल है।
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
देश में केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के लिए रिटायरमेंट की उम्र 60 साल निर्धारित की हुई है। अब इस बारे में एक खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, इसमें दावा है कि केंद्र सरकार ने कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की उम्र को दो साल बढ़ा दिया है। ऐसे में कर्मचारियों की सेवानिवृत्त (Retirement Age) की उम्र अब 62 साल हो जाएगी।
कब से लागू होगी नई उम्र
सोशल मीडिया पर दावा सामने आया है कि नई उम्र की योजना 1 अप्रैल 2025 से लागू हो जाएगी। दावा है कि गुणवत्ता में वृद्धि के लिए सरकार रिटायरमेंट (Retirement Age Hike) की आयु बढ़ा रही है। कहा जा रहा है कि विज्ञान के इस दौर में इंसान की औसत आयु बढ़ी है तो सेवानिवृत्ति की उम्र भी बढ़ा दी जाए।
सरकार ने किया क्लीयर
रिटायरमेंट एज (Retirement Age) में वृद्धि को लेकर खबरें वायरल हो रही हैं। इसपर सोशल मीडिया पर बहस छीड़ी और कर्मचारियों के मन में सवाल उठ गए। अब इसपर सरकार की ओर से इसको क्लीयर कर दिया गया है। पीआईबी की ओर से पोस्ट कर बताया गया है कि यह खबर झूठी है। सरकार ने ऐसा कोई फैसला नहीं लिया है।
कब हुआ था Retirement Age में बदलाव
केंद्रीय सरकार के कर्मचारियों ने 5वें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिश के आधार पर कर्मचारियों के रिटायरमेंट एज (Retirement Age) में बदलाव किया था। इस दौरान 58 से बढ़ाकर कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की उम्र 60 कर दी गई थी। 1998 में यह बदलाव हुआ था। अब 8वें वेतन आयोग में भी सेवानिवृत्ति की उम्र (Retirement Age) पर कोई फैसला लिए जाने की संभावना है।
