home page

Salary Hike : सैलरी में आएगा 150 प्रतिशत तक का उछाल, जानिये कितना हो जाएगा वेतन

8th Pay Commission Big Update : देशभर के कर्मचारियों के लिए हाल ही में एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। बता दें कि अब कर्मचारियों की सैलरी में 150 प्रतिशत तक का उछाल आएगा। इसकी वजह से कर्मचारियों को महंगाई से लड़ने में काफी मदद मिलेगी। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से इस बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

 | 
Salary Hike : सैलरी में आएगा 150 प्रतिशत तक का उछाल, जानिये कितना हो जाएगा वेतन

HR Breaking News (8th Pay Commission) अगर आप भी एक केंद्रीय कर्मचारी हैं तो ये खबर आपके काफी काम की हो सकती है। बता दें कि अब कर्मचारियों की सैलरी में तगड़ा उछाल आएगा। इसकी वजह से कर्मचारियों (Update for employess) को काफी लाभ होने वाला है। वहीं उनके वेतन में भी बंपर बढ़ौतरी दर्ज की जाएगी। इस वेतन आयोग को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही है। चलिये खबर के माध्यम से जानते हैं 8वें वेतन आयोग से जुड़े इस अपडेट के बारे में।

 


8वें वेतन आयोग को लेकर हुई चर्चा 

 

केंद्रीय कर्मचारियों के बीच इन दिनों 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर जबरदस्त चर्चाएं होती नजर आ रही है। हर कोई ये जानना चाहता है कि नई सिफारिशें लागू होने के बाद उनकी इन हैंड सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी। वहीं सबसे ज्यादा चर्चा फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) को लेकर हो रही है। अक्सर कर्मचारियों को लगता है कि अगर फिटमेंट फैक्टर 2.5 या 2.8 रखा गया, तो उनकी सैलरी 150 प्रतिशत तक का उछाल दर्ज किया जाएगा।

जानिये क्या होता है फिटमेंट फैक्टर 

आसान शब्दों में कहें तो फिटमेंट फैक्टर वो मल्टीप्लायर (Multiplier) होता है, जिसके माध्यम से कर्मचारी की बेसिक पे (Basic Pay) लागू की जाती है। इसकी वजह से नए वेतन ढांचे (Revised Pay Structure) में उसकी नई बेसिक सैलरी तय की जा सकती है।


फिटमेंट फैक्टर को लेकर ये हैं मांग 

कर्मचारियों को लगता है कि अगर फिटमेंट फैक्टर 2.8 प्रतिशत तक हो जाता है तो फिर इस स्थिति में सैलरी सीधे 2.8 गुना तक बढ़ जाएगी। हालांकि यहां DA (dearness allowance) का मर्जर एक बड़ा रोल निभाता है। आप वर्तमान में जो सैलरी पा रहे हैं, उसमें 50 प्रतिशत या उससे ज्यादा DA पहले से ही शामिल है। जब नया वेतन आयोग लागू किया जाता है तो फिर मौजूदा DA को बेसिक सैलरी में मर्ज कर दिया है। फिटमेंट फैक्टर लगाने के बाद जो कुल राशि आती है, उसमें से उस DA को घटा दिया जाता है जो आपको पहले से मिल रहा था। इसके बाद जो बचता है, वही आपकी वास्तविक बढ़ोतरी (DA Hike) होती है।

इतना हो जाएगा फिटमेंट फैक्टर 

आंकड़ों पर नजर डालें तो फिटमेंट फैक्टर हमेशा सही तस्वीर को नहीं दिखाता है। 6ठें वेतन आयोग (6th Pay Commission) ने कर्मचारियों को अब तक की सबसे बड़ी वास्तविक बढ़ोतरी दी थी, जो लगभग 54 प्रतिशत तक की थी। 7वां वेतन आयोग यहां फिटमेंट फैक्टर चर्चा में तो बहुत रहा, लेकिन वास्तविक सैलरी हाइक इतिहास में सबसे कम में से एक रही है।

8वें वेतन आयोग को लेकर ये हैं उम्मीदें 

अगर 8वां वेतन आयोग लागू हो जाता है तो इस स्थिति में DA के 50 प्रतिशत या फिर उससे ज्यादा होने की स्थिति में उसे बेसिक में मर्ज कर दिया जाता है। अगर फिटमेंट फैक्टर (fitment factor latest Update) 2.57 से बढ़ाकर 2.8 या 3.0 प्रतिशत तक किया जाता है, तो भी वास्तविक बढ़ोतरी 20 प्रतिशत से 35 प्रतिशत के बीच रहने की उम्मीद लगाई जा रही है, न कि 150 प्रतिशत।

समझिये वेतन आयोग की पूरी कैलकुलेशन 

फिटमेंट फैक्टर एक महत्वपूर्ण टूल जरूर है, लेकिन ये पूरी कहानी नहीं होगी है। सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को DA मर्जर के प्रभाव को समझना जरूरी है। असली फायदा तब होगा, जब फिटमेंट फैक्टर (fitment factor) उम्मीद से कहीं ज्यादा जैसे 3.68 प्रतिशत तक तय कर दिया जाएं। इसकी मांग कर्मचारी यूनियन लंबे समय से कर रही हैं।