hrbreakingnews.com

दिल्ली के रूट पर चलने वाली ट्रेन के फेरे बढ़ाए

railway news :रेलवे विभाग की और से यात्रियों की सुविधा को देखते हुए उदयपुर-दिल्ली सराय साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (railway time  news) चलाने की योजना है। इसे 21 अक्टूबर से चलाया जाएगा। विभााग की और से इस ट्र्रैन के लिए 6 फेरे निर्धारित किए गए हैं। चलिए जानतें हैं इसके बारे में और अधिक विस्तार से- 

 
दिल्ली के रूट पर चलने वाली ट्रेन के फेरे बढ़ाए

HR Breaking News (railway news) : त्योहारी सीजन में ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने उदयपुर सिटी और दिल्ली सराय के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (weekly special train) चलाने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन के संचालन से राजस्थान हरियाणा और दिल्ली के बीच सफर करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी। ट्रेन दोनों दिशाओं में 6-6 फेरे लगाएगी। इसके लिए रेलवे की ओर से अलग-अलग समय सारणी निर्धारित की गई है।

 

21 अक्टूबर से होगी शुरू (Udaipur-Delhi Sarai Weekly Special)

 

रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 09617 उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय साप्ताहिक स्पेशल 21 अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को संचालित होगी। यह ट्रेन उदयपुर सिटी से रात 9:15 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 11:15 बजे दिल्ली सराय पहुंचेगी। वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 09618 दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी स्पेशल 22 अक्टूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। यह दिल्ली सराय से दोपहर 1:45 बजे प्रस्थान करेगी। अगले दिन सुबह 4:00 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी।

 

 

कई स्थानों पर होगा ठहराव (Udaipur-Delhi Sarai Weekly train time)

यात्रियों की सुविधा को देखते हुए ट्रेन को मार्ग में कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। इनमें मावली, चंदेरिया, भीलवाड़ा, विजयनगर, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, रिंग्स, नीम का थाना, नारनौल, अटेली, रेवाड़ी, गुरुग्राम, दिल्ली कैंट स्टेशन शामिल है। इन स्टेशनों पर ठहाराव होने से रास्ते में पड़ने वाले शहरों के यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी।

22 डिब्बे होंगे (Udaipur-Delhi Sarai Weekly train kha kha rukegi)

रेलवेने  स्पेशल ट्रेन में यात्रियों के अलग-अलग श्रेणियां की जरूरत को ध्यान में रखते हुए कुल 22 डिब्बे निर्धारित किए हैं। इसमें 2 सेकंड एसी, 6 थर्ड एसी, दो थर्ड एसी इकोनामी, 6 स्लीपर और चार सामान्य श्रेणी के कोच होंगे। उनके अलावा एक गार्ड डब्बा और एक पावरकर भी शामिल रहेगा।