home page

UPSC Result 2026 : 958 उम्मीदवारों ने पाई यूपीएससी परीक्षा में सफलता, जानें किसने हासिल किया पहला स्थान

 UPSC Result : यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास करना अक्सर हर व्यक्ति का सपना होता है। परीक्षा को देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है, इसी वजह से बहुत कम उम्मीदवार इस परीक्षा में पास हो पाते हैं। अब 958 उम्मीदवारों ने यूपीएससी की परीक्षा में सफलता पाई है। आइए खबर में जानते हैं किसने हासिल किया यूपीएससी की इस परीक्षा में पहला स्थान।
 | 
UPSC Result 2026 : 958 उम्मीदवारों ने पाई यूपीएससी परीक्षा में सफलता, जानें किसने हासिल किया पहला स्थान

HR Breaking News : (UPSC Result Updates) यूपीएससी के एग्जाम को क्वालीफाई करने के लिए हजारों लाखों युवा अपनी मेहनत में सालों साल लगा देते हैं और फिर भी कुछ ही उम्मीदवार इस एग्जाम को पास कर पाते हैं क्योंकि इसे देश की सबसे कठिन परीक्षा माना जाता है। इस परीक्षा को पास करने के लिए कई उम्मीदवारों को बार-बार कोशिश करनी पड़ती है तो कई पहली ही कोशिश में सफलता हासिल कर लेते हैं। आज 6 मार्च को संघ लोक सेवा आयोग की तरफ से फाइनल रिजल्ट जारी (UPSC Result News) कर दिया गया है जिसमें 958 उम्मीदवारों ने सफलता पाई है। आइए खबर में जानते है कि इस परीक्षा में किसने हासिल किया पहला स्थान-


इस परीक्षा में अनुज अग्निहोत्री (Anuj Agnihotri) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जबकि राजेश्वरी सुवे एम ने दूसरा स्थान हासिल किया है। जो अभ्यर्थी UPSC की इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ( upsc.gov.in ) पर जाकर अपना अंतिम परिणाम देख सकते हैं और उसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। UPSC सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट वेबसाइट पर पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध कराया गया है, जिसे उम्मीदवार आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।


UPSC CSE Result 2025: इस तरह डाउनलोड करें रिजल्ट


UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
सबसे पहले उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
इसके बाद होमपेज पर दिए गए “UPSC Civil Services Result 2025” के लिंक पर क्लिक करें।
लिंक पर क्लिक करते ही रिजल्ट PDF फॉर्मेट में खुल जाएगा।
उम्मीदवार अपना रोल नंबर या नाम चेक कर सकते हैं।
भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंट आउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

958 उम्मीदवारों ने पाई सफलता


UPSC की ओर से जारी जानकारी के अनुसार इस परीक्षा के माध्यम से कुल 958 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इनमें जनरल कैटेगरी के 31, EWS के 104, OBC के 306, SC के 158 और ST के 73 उम्मीदवार शामिल हैं। 


ये है 10 टॉपर्स के नाम-


UPSC सिविल सेवा परीक्षा (UPSC Civil Services Exam) में अनुज अग्निहोत्री ने पहली रैंक हासिल की है, जबकि राजेश्वरी सुवे दूसरे स्थान पर रहे। तीसरी रैंक एकांश ढुल को मिली है। इसके अलावा राघव झुनझुनवाला ने चौथा, ईशान भटनागर ने पांचवां, जिनिया अरोरा ने छठा और ए आर राजा मोहिद्दीन ने सातवां स्थान प्राप्त किया है। वहीं पक्षल सेक्रेटरी आठवें, आस्था जैन नौवें और उज्जवल प्रियांक दसवें स्थान पर रहे।