Rajasthan में कब दौड़ेगी पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, बड़ा अपडेट आया सामने
HR Breaking News (Vande Bharat) राजस्थान में रेल यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। राजस्थान में वंदे भारत स्लीपर मिलने की पूरी संभावना बन गई है। अब हाल ही में राजस्थान में वंदे भारत स्लीपर पर बड़ा अपडेट सामने आया है, जिससे प्रदेश ( First Vande Bharat)के लोगों को अत्याधुनिक रेल सेवा का लाभ मिल सके। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि राजस्थान में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन कब तक दौड़ती नजर आएंगी।
कब शुरू होगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
राजस्थान में पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन दिल्ली-अहमदाबाद वाया जयपुर रूट (Delhi-Ahmedabad via Jaipur route) पर संचालित की जा सकती है। जानकारी के मुताबिक देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन (Vande Bharat Sleeper Train) की शुरुआत पश्चिम बंगाल के हावड़ा से असम के गुवाहाटी के बीच शुरू हो रही है और ऐसे में उम्मीद है कि राजस्थान को भी मार्च तक पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सौगात मिल सकती है। जयपुर, अजमेर होकर इस ट्रेन का संचालन किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक उत्तर-पश्चिम रेलवे प्रशासन ने ट्रेन चलाने के लिए प्रस्ताव भेज दिया है।
किन जगहों से होकर गुजरेगी ये ट्रेन
राजस्थान में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन (Vande Bharat sleeper train in Rajasthan) जयपुर, अजमेर और आबू रोड होकर गुजरात की तरफ जाने वाली है। वंदे भारत स्लीपर के माध्यम से लोग लंबी यात्रा को सुगम और आराम से तय कर सकेंगे। ऐसे में राजस्थान की ये पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन (Vande Bharat route) अहमदाबाद जाने वालों को आश्रम एक्सप्रेस से शानदार सफर का मजा देगी।
रेल मंत्री ने किया ऐलान
हाल ही में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Railway Minister Ashwini Vaishnaw) ने इस बारे में ऐलान किए हैं। रेल मंत्री ने दिल्ली में बताया है कि देश को पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को गुवाहाटी से हावड़ा के बीच संचालित किया जाएगा। रेल मंत्री के ऐलान के बाद यही लग रहा है कि पहली वंदे भारत शुरू होते ही मार्च तक राजस्थान में भी वंदे भारत का संचालन हो जाएगा।
