hrbreakingnews.com

Bank Holidays : अक्टूबर 2026 में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी लिस्ट 

Bank Holidays : सितंबर का महीना कुछ ही दिन में खत्म होने वाला है और अक्टूबर महीने की शुरुआत में अगर आप बैंक से जुड़े काम निपटाना की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए अहम है। दरअसल अक्टूबर महीने में बैंक 13 दिन बंद रहने वाले हैं। ऐसे में बैंक के लिए घर से निकलने से पहले बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट जरूर चेक कर लें। चलिए नीचे खबर में जानते हैं किस किस दिन बैंक बंद रहेंगे।

 
Bank Holidays : अक्टूबर 2026 में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी लिस्ट 

HR Breaking News - आज डिजिटल युग में बैंकों से जुड़े ज्यादातर काम ऑनलाइन होने लगा है। पैसे ट्रांसफर करने से लेकर नया बैंक अकाउंट ओपन करने तक कई तरह के काम आप घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं। लेकिन इसके बावजूद कुछ ऐसे काम है जिनके लिए बैंक में जाना जरूरी होता है। अगर आप भी अक्टूबर महीने में बैंक से जुड़े काम निपटाना की सोच रहे हैं तो जानकारी के लिए बता दें कि अक्टूबर महीने में बैंक हॉलिडे (Bank Holidays News) की भरमार है।

अक्टूबर महीने में कई त्योहार - (Bank Holidays List)


अक्टूबर 2026 (Ocotober 2026 Bank Holidays) में गांधी जयंती समेत कई तरह की छुट्टियां रहने वाली हैं। अक्टूबर महीने में कई त्यौहार आते हैं जिसकी वजह से अलग-अलग शहरों में अलग-अलग दिन बैंकों में छुट्टियां रहेगी। बता दें कि देश के सभी बैंक एक साथ बंद नहीं रहेंगे, कई छुट्टियां केवल कुछ ही राज्यों में रहेंगे। इसलिए बैंक में कोई जरूरी काम है तो छुट्टियों की लिस्ट (Bank Holidays List 2026) पहले जरूर देख लें।

अक्तूबर 2026 में इस दिन बंद रहेंगे बैंक - (Bank Holidays)


शुक्रवार, 2 अक्तूबर 2026 को महात्मा गांधी जयंती है इसलिए इस दिन देशभर के बैंकों में छुट्टी रहेगी। 

बता दें कि हर महीने में बैंक रविवार और दूसरे शनिवार को बंद रहते हैं। 10 अक्तूबर को महीने का दूसरा शनिवार है। इसलिए इस दिन देशभर के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी। 

11 अक्तूबर को रविवार है इसलिए देश भर में बैंक बंद (bank closed) रहेंगे। 
17 अक्तूबर को कुछ राज्यों में महा सप्तमी के अवसर पर बैंक में छुट्टी रहेगी।
18 अक्तूबर को रविवार होने से देश के सभी बैंक बंद रहेंगे।


19 अक्तूबर को महा अष्टमी/महा नवमी है इसलिए कई राज्यों के बैंकों में छुट्टी (Bank Holidays) रहेगी।
20 अक्तूबर को विजयादशमी के चलते गंगटोक और इंफाल को छोड़कर बाकी सभी जगह बैंकों बंद रहेंगे।
21 अक्तूबर को भी कुछ राज्यों में विजयादशमी/दुर्गा पूजा से जुड़ी छुट्टी रहेगी।
24 अक्तूबर को महीने का चौथा शनिवार है जिसकी वजह से बैंकों में छुट्टी रहेगी।

25 अक्तूबर को रविवार होने से बैंक बंद रहेंगे (bank news)

26 अक्तूबर को कुछ राज्यों में लक्ष्मी पूजा/अधिग्रहण दिवस/महर्षि वाल्मीकि जयंती की वजह से बैंकों में छुट्टी रहेगी।
29 अक्तूबर को करवा चौथ है इसलिए शिमला में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
31 अक्तूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिवस है, इसलिए अहमदाबाद में बैक बंद रहेंगे