home page

Gold Loan 2026 : सोना गिरवी रखकर लोन लेने के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव, जानिए क्या है नए सेटलमेंट नियम

Gold Loan 2026 : अब इन दिनों गोल्ड को गिरवी रख कर लोन लेने का ट्रेंड काफी बढ़ गया है और हमेशा से ही गोल्ड लोन एक भरोसेमंद जरिया रहा है। अब इसी बीच गोल्ड को गिरवी रखकर लोन लेने के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। अब नए नियमों (Gold Loan 2026) से ग्राहकों को बेहतर सुरक्षा मिलेगी। खबर में जानिए अब नए सेटलमेंट नियम क्या होने वाले हैं।
 | 
Gold Loan 2026 : सोना गिरवी रखकर लोन लेने के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव, जानिए क्या है नए सेटलमेंट नियम

HR Breaking News (Gold Loan) इमरजेंसी में जरूरत पड़ने पर गोल्ड लोन एक बेस्ट ऑप्शन है। साल 2026 में डिजिटल बैंकिंग के विस्तार से अब गोल्ड लोन (gold loan News) लेने का प्रोसेस कहीं अधिक पारदर्शी हो गया है। अगर आप भी किसी इमरजेंसी में गोल्ड लोन लेना चाह रहे हैं तो बता दें कि हाल ही में गोल्ड के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। आइए खबर में जानते हैं कि अब गोल्ड के सेटलमेंट नियम क्या है। 

 

सोने की कीमत पर मिलेगा इतना लोन


दरअसल, आपको बता दें कि जब आप बैंक या किसी NBFC के पास गोल्ड ले जाते हैं, तो लोन की राशि पूरी आपके सोने की शुद्धता और उसके बाजार मूल्य के हिसाब से मिलती है। लेंडर्स इसके लिए लोन-टू-वैल्यू (Loan-to-Value) रेश्यो का यूज करते हैं। अभी वर्तमान नियमों के मुताबिक, आप अपने सोने की कुल कीमत का अधिकतम 75 प्रतिशत तक लोन ले सकते हैं।


हम आपको एक उदाहरण के माध्यम से  समझााते हैं। जैसे कि आपके सोने के आभूषणों की मार्केट में कीमत (market price of gold jewellery)  2 लाख रुपये है, तो इसके लिए बैंक आपको 1.5 लाख रुपये तक का लोन दे सकता है। गौर करने वाली बात यह है कि बैंक केवल सोने के वजन का केलकुलेशन करता हैं, उनमें जड़े कीमती पत्थरों या मेकिंग चार्ज को लोन राशि में नहीं जोड़ा जाता। 2026 में कई बैंकों ने डायनेमिक प्राइसिंग मॉडल को अपनाया है। 

 

जानिए क्या है गोल्ड लोन की पात्रता शर्तें

 
गोल्ड लोन की पात्रता शर्तें (Gold Loan Eligibility Criteria) बेहद आसान हैं। अन्य लोन जैसे पर्सनल या होम लोन के मुकाबले यहां आपके सिबिल स्कोर को ज्यादा महत्व नहीं दिया जाता, क्योंकि आपका सोना बैंक के पास सुरक्षा के तौर पर जमा रहता है। इसके लिए आवेदक की न्यूनतम उम्र 18 साल होनी चाहिए और उसके पास वैध KYC दस्तावेज जैसे आधार और पैन कार्ड का होना भी बेहद जरूरी है। 


2026 में डिजिटल गोल्ड वैल्यूएशन  (Digital Gold Valuation in 2026) की हेल्प से अब पूरा प्रोसेस सिर्फ 30 से 45 मिनट में पूरा हो जाता है। अगर आपके पास 18 से 22 कैरेट की शुद्धता वाला गोल्ड है, तो आप आसानी से वित्तीय संस्थान से लोन पा सकते हैं। इतना ही नहीं कई लेंडर्स तो अब ग्राहकों को घर बैठे गोल्ड लोन की सर्विस दे रहे हैं, जहां बैंक का रिपरजेंटेटिव आपके घर आकर सोने की जांच करके तुरंत राशि अकाउंट में ट्रांस्फर की जाती है।

क्या है लोन का सेटलमेंट और रिपेमेंट प्लान 


गोल्ड लोन लेते समय बेहद जरूरी हिस्सा लोन का सेटलमेंट और रिपेमेंट प्लान (Loan settlement and repayment plan) होता है। अगर आप समय पर ब्याज या मूलधन नहीं देते हैं, तो लेंडर्स आप पर दंडात्मक इंटेरस्त लगाा सकता हैं। नियमों के मुताबिक, अगर कोई ग्राहक लगातार नोटिस के बाद भी 90 दिनों से अधिक समय तक भुगतान में चूक करता है, तो बैंक को उस सोने को नीलाम करने का हम मिलता है।

2026 के नए सेटलमेंट नियमों में बदलाव 


हालांकि अब ग्राहकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 2026 के नए सेटलमेंट नियमों (New Settlement Rules 2026) में बदलाव किया गया है। अब नीलामी से 14 दिन पहले ग्राहक को आधिकारिक नोटिस देना बेहद जरूरी है। अगर नीलामी में प्राप्त राशि आपके बकाया लोन से कहीं अधिक होती है, तो बैंक को वो अतिरिक्त पैसा ग्राहक को वापस देना होगा। साथ ही अब बुलेट रिपेमेंट जैसे ऑप्शन भी काफी पॉपुलर हो रहे हैं, जहां आप लोन की अवधि के आखिर में एक साथ मूलधन और ब्याज चुका सकते हैं।