Gold or silver price : आज शुक्रवार के दिन भी बदले सोने और चांदी के भाव, चेक करें नई कीमतें
HR Breaking News - (gold or silver price) साल 2025 की तरह 2026 में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी का दौर जारी है। सोने और चांदी की कीमतों में हो रही इस बदलाव की वजह से मार्केट में काफी ज्यादा हलचल हो रही है। आज 6 मार्च शुक्रवार के दिन भी सोने और चांदी की कीमतों में काफी ज्यादा बदलाव देखने को मिला है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि आज सोने और चांदी की कीमतों में कितना बदलाव आया है।
पिछले दिनों सोने और चांदी की कीमतों (Gold and silver prices) में इतनी तेजी आ गई थी कि इसके बारे में लोगों ने कभी सोचा भी नहीं था। 29 जनवरी की शाम को सोने और चांदी की कीमतों में काफी ज्यादा गिरावट देखने को मिली जिसकी वजह से निवेशक भी डरे हुए हैं।
एक्सपर्ट की तरफ से कहां जा रहा है कि सोने और चांदी की कीमतों को स्पोर्ट करने वाले फैक्टर अभी मौजूद है आने वाले दिनों में भी सोने और चांदी की कीमतों में काफी ज्यादा इजाफा (Gold And Silver Prices Hike) देखने को मिल सकता है। सोने और चांदी की कीमतों में आए दिन बदलाव होते रहते हैं। अगर आप भी सोना और चांदी खरीदने या इसमें निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आइए खबर के माध्यम से जान लेते हैं आज 6 मार्च के दिन सोने और चांदी के क्या भाव चल रहे हैं-
MCX पर सोने और चांदी के भाव-
आज एमसीएक्स (Gold and silver prices on MCX) पर सोने के ताजा भाव के बारे में बात की जाए तो 24 कैरेट सोना 1 लाख 62 हजार 880 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार (24 carat gold rate) कर रहा है, वहीं 22 कैरेट सोना 1 लाख 49 हजार 300 रूपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार (22 carat gold rate) कर रहा है।
आज चांदी के ताजा भाव (latest silver prices) की बात की जाए तो एमसीएक्स पर फिलहाल चांदी 2,65,486 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। सोने और चांदी दोनों कीमती धातुओं के भाव अपने हाई लेवल से काफी ज्यादा नीचे चल रहे हैं।
