home page

Gold Silver Rate : आज सोने और चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव, जान लें अपने शहर का रेट

Gold Price Today :सोने की कीमतों में पिछले काफी समय से तेजी का दौर बना हुआ है। आज एक बार फिर से सोने और चांदी की कीमतों में तेजी (Gold Price Hike) आई है। कीमतों में तेजी आने की वजह से आम लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से सोने की कीमतों के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।

 | 
Gold Silver Rate : आज सोने और चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव, जान लें अपने शहर का रेट 

HR Breaking News-(Sone ka rate) लगातार गिर रही सोने की कीमतों में ब्रेक लग गया है। आज एक बार फिर से सोने की कीमतों में तेजी आई है। उम्मीद लगाई जा रही है कि आने वाले दिनों में कीमतों (Gold Price) में तेजी का दौर बना रहने वाला है। कीमतों में तेजी आने के पीछे कई कारण बताये जा रहे हैं। खबर के माध्यम से जानिये आज सोने और चांदी की ताजा कीमत क्या चल रही है।

 

 

 


आज इस रेट मिल रहा है सोना चांदी-

 

सोने की कीमतों में तेजी का दौर बरकरार है। 21 फरवरी की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 157530 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंची है। शुक्रवार को दिल्ली (Gold Price in Delhi) के सराफा बाजार में सोने की कीमत 850 रुपये बढ़कर 1,59,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंची है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत  5,027.13 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है। वैश्विक बाजार में सोने में तेजी और अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव (Gold Price Hike reason) के बीच सेफ एसेट के तौर पर मांग में बढ़ोतरी की वजह से घरेलू मार्केट में भी सोना उछला। रूस-यूक्रेन के बीच नई बातचीत के विफल होने से भी वैश्विक अनिश्चितता फिर से बढ़ गई है।


दिल्ली में सोने का दाम-

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 157530 रुपये प्रति 10 ग्राम (24K Gold Price) पर कारोबार कर रही है। वहीं 22 कैरेट का भाव 144410 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है।

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में सोने का भाव-

फिलहाल के तौर पर मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 144260 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। हालांकि 24 कैरेट सोने की कीमत 157380 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंची है।

पुणे और बेंगलुरु में सोने की कीमत-

पुणे और बेंगलुरु दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत (Gold Price in Pune) 157380 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 144260 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंची है।


शहर के हिसाब से जानिये सोने के दाम-

दिल्ली
22 कैरेट सोना - 144260 रुपये
24 कैरेट सोना - 157530 रुपये

मुंबई
22 कैरेट सोना - 143460 रुपये
24 कैरेट सोना - 157380 रुपये

अहमदाबाद
22 कैरेट सोना - 144310 रुपये
24 कैरेट सोना - 157430 रुपये

चेन्नई
22 कैरेट सोना - 144260 रुपये
24 कैरेट सोना - 157380 रुपये

कोलकाता
22 कैरेट सोना - 144260 रुपये
24 कैरेट सोना - 157380 रुपये

हैदराबाद
22 कैरेट सोना - 144260 रुपये
24 कैरेट सोना - 157380 रुपये

जयपुर
22 कैरेट सोना - 144410 रुपये
24 कैरेट सोना - 157530 रुपये

भोपाल
22 कैरेट सोना - 144310 रुपये
24 कैरेट सोना - 157430 रुपये

लखनऊ
22 कैरेट सोना - 144410 रुपये
24 कैरेट सोना - 157530 रुपये

चंडीगढ़
22 कैरेट सोना - 144410 रुपये
24 कैरेट सोना - 157530 रुपये


चांदी का ये है रेट-

चांदी में 21 फरवरी की सुबह गिरावट दर्ज की जा रही है। इसकी कीमत 269900 रुपये प्रति किलोग्राम पर जा पहुंची है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 80.5 डॉलर प्रति औंस (Gold Price in Ounce) पर कारोबार कर रहा है। शुक्रवार को दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 2,64,000 रुपये प्रति किलोग्राम रही। जनवरी महीने में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये के आंकड़े को क्रॉस कर गई थी।