Gold Price : 1 लाख से धड़ाम गिरा सोना, जानिये अपने शहर के ताजा रेट

HR Breaking News - (Gold Price)। अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनिश्चिता का माहौल कम हुआ है, जिसकी वजह से शेयर बाजार में तेजी देखी गई है। ऐसे में निवेशक गोल्ड (Gold investment) से अपना पैसा निकालकर अन्य निवेश विकल्प में लगा रहे हैं। इस वजह से सोने की डिमांड में घटी है और उसमें गिरावट देखने को मिली है।
सोना सस्ता होने के बाद एमसीएक्स पर 95,524 रुपये प्रति 10 ग्राम (MCR Gold Rate) पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी में भी लुढ़क कर नीचे आई है। वर्तमान में चांदी की कीमत 1,06,429 रुपये किलोग्राम पर रिकार्ड की गई है। इन दिनों अगर आप भी सोने और चांदी की खरीदारी करने के बारे में सोच रहे हैं तो बाजार में जाने से पहले 22 और 24 कैरेट सोने की कीमतों के बारे में जानकारी ले लेनी चाहिए।
MCX पर इस रेट मिल रहा सोना-
इजरायल-ईरान संघर्ष में सुलह आने के बाद अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव कम होता दिख रहा है। इसका प्रभाव सीधे सोने की कीमतों पर देखने को मिल रहा है। MCX पर इस हफ्ते के अंत में सोने की कीमतों (MCX Gold Price) में गिरावट देखी जा रही है। इसके साथ ही, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 9 जुलाई को टैरिफ को लेकर लिए जाने वाले फैसले की वजह से आने वाले समय में सोने की कीमतें फिर चर्चा में रह सकती हैं।
2025 में इतने रहे सोने के दाम-
2005 में जहां सोने की कीमत 7,638 प्रति 10 ग्राम (10 gram gold price) पर रही थी। वहीं जून 2025 तक ये 1,00,000 के पार जा चुकी है। पिछले 20 सालो में 16 बार सोने ने पॉजिटिव रिटर्न दिए हैं। इस साल सोना अब तक 31 प्रतिशत तक चढ़ चुका है। चांदी की कीमत लगातार तीसरे हफ्ते 1 लाख प्रति किलोग्राम (Silver price today) से ऊपर बनी हुई हैं। पिछले 20 सालों में चांदी ने 668 प्रतिशत तक का रिटर्न दे दिया है। निवेशक अब भी इसे सेफ-हेवन एसेट मान रहे हैं।
आज इस रेट मिल रहा है सोना-चांदी-
अगर आप आज सोना या चांदी की खरीदी (Gold Buying tips) करने का प्लान कर रहे हैं तो इस बात को जानना काफी ज्यादा जरूरी है कि 29 जून की सुबह 9 बजे MCX पर 10 ग्राम सोने का रेट 95,524 था। इसके अलावा चांदी का MCX रेट 1,05,300 प्रति किलो दर्ज किया जा रहा है।
इंडियन बुलियन एसोसिएशन (IBA latest gold rate) के अनुसार आज 24 कैरेट सोने की कीमत 95,780 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 22 कैरेट सोना 87,789 प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है। चांदी (999 फाइन) की कीमत के बारे में बात करें तो 1,06,450 प्रति किलो है।
सोने की ये हैं कीमत-
शहर बुलियन रेट MCX गोल्ड
दिल्ली 95,442 95,525
मुंबई 95,608 95,523
कोलकाता 95,481 95,526
बेंगलुरु 95,679 95,524
हैदराबाद 95,761 95,521
चेन्नई 95,889 95,522
नोट :- सोने की ये कीमत रुपये (10 gram gold rate) प्रति 10 ग्राम के हिसाब से है।
आज इस रेट मिल रहा है चांदी-
शहर बुलियन रेट (चांदी) MCX सिल्वर
दिल्ली 1,06,080 1,06,429
मुंबई 1,06,260 1,06,429
कोलकाता 1,06,120 1,06,429
बेंगलुरु 1,06,340 1,06,429
हैदराबाद 1,06,430 1,06,429
चेन्नई 1,06,570 1,06,429
नोट :- चांदी की ये कीमत रुपये प्रति किलोग्राम (1Kg Silver price) के हिसाब से है।