home page

Gold Price : पिछले 1 महीने में इतने बदले सोने के भाव, आगे क्या रहेंगे हाल, जानिए पूरे आंकड़े

Gold Updates : साल 2026 के आखिर से ही सोने और चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव का दौर चला हुआ है। वर्ष 2025 में सोने और चांदी की कीमतों में काफी ज्यादा इजाफा देखने को मिला और अब भी यह तेजी जारी है। आइए खबर में जानते हैं उन आंकड़ों के बारे में जिनमें बताया गया है कि पिछले 1 महीने में सोने की कीमतों में कितना बदलाव हुआ है और आने वाले समय में सोने और चांदी के भाव क्या रहेंगे।
 | 
Gold Price : पिछले 1 महीने में इतने बदले सोने के भाव, आगे क्या रहेंगे हाल, जानिए पूरे आंकड़े

HR Breaking News : (Gold Price Hike) सोने और चांदी की कीमतों ने पिछले काफी दिनों से बाजार में हलचल मचा रखी है। सोने और चांदी की कीमतों पर इन दिनों हर किसी की नजर टिकी रहती है क्योंकि पिछले दिनों सोने और चांदी के भाव में रिकॉर्ड तोड़ तेजी देखी गई है। इन दिनों भले ही सोने और चांदी के भाव अपने हाई लेवल से नीचे चल रहे हो, लेकिन अब भी सोने और चांदी के भाव (Gold and silver prices) आम आदमी की पहुंच से काफी ज्यादा ऊपर चल रहे हैं। सोने और चांदी की कीमतों को लेकर इन दोनों लोगों के मन में तरह-तरह के सवाल चल रहे हैं। 


साल 2024 के आखिर से शुरू हुई सोने और चांदी की कीमतों में तेजी (Gold Or Silver Price Hike) अभी भी जारी है और एक्सपर्ट्स की तरफ से अंदाजा लगाया जा रहा है कि आने वाले समय में भी सोने और चांदी की कीमतों में काफी ज्यादा इजाफा देखने को मिल सकता है। 


आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि पिछले 1 महीने में सोने के भाव (Gold Price) में कितना ज्यादा बदलाव देखने को मिला है और आने वाले समय में सोने और चांदी के भाव में गिरावट होगी या नहीं...

 


पिछले 1 महीने में इतने बदले सोने के भाव


पिछले आंकड़े देखा जाए तो पता चला है कि पिछले 1 महीने में भी सोने के भाव (Gold Updates) में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। फरवरी 2026 की शुरुआत से ही भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 1,43,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास थी। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी और निवेशकों की बढ़ती मांग के कारण सोने के दाम लगातार बढ़ते गए और मार्च की शुरुआत में यह करीब 1,69,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया, जो इस 1 महीने की अवधि का सबसे ऊंचा लेवल रहा। 


हालांकि इसके बाद वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों के कारण सोने के दाम नीचे (Gold Rate Down) आई और यह कम होकर तकरीबन 1,60,000 प्रति रुपये 10 ग्राम के आसपास आ गया। कुल मिलाकर आंकड़े देखे तो पिछले एक महीने में सोने के भाव (Gold rates in last one month) में लगभग 15,000–17,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी देखने को मिली, हालांकि बीच-बीच में हल्की गिरावट भी दर्ज की गई।

 

आगे क्या रहेंगे सोने के भाव


एक्सपर्ट्स (Gold Experts) की तरफ से कहा जा रहा है कि भले ही इन दिनों सोने और चांदी के भाव अपने हाई लेवल से नीचे चल रहे हो लेकिन सोने और चांदी को स्पोर्ट करने वाले फैक्टर अभी भी मौजूद है। इजराइल, ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध की वजह से भी सोने और चांदी की कीमतों (Gold Or Silver Price) को सहारा मिल रहा है। एक्सपर्ट की तरफ से बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में सोने और चांदी के भाव काफी ज्यादा ऊपर जा सकते हैं।