home page

Gold Rate : साल 2029 तक इतने हो जाएंगे 1 तोला सोने के भाव

Gold Rate prediction : सोने की कीमतों में आए दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिल जाता है। पिछले कुछ दिनों से सोने की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। ऐसे में आज हम आपको इस खबर के माध्यम से सोने की कीमतों (sone ka bhav) के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं कि 2028 तक सोने की कीतनी कीमत रहने वाली है। आइए विस्तार से जानते हैं कि 10 ग्राम सोने की क्या दाम रहने वाले हैं। 

 | 
Gold Rate : साल 2029 तक इतने हो जाएंगे 1 तोला सोने के भाव

HR Breaking News - (gold price hike)। सोने की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से तेजी देखी जा रही हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस साल के अंत तक सोने की कीमतों (gold price update) में शानदार उछाल देखने को मिलेगा। इस साल के अंत तक यह अमीरों के भी पसीने छुड़ाएगा।

इसके साथ ही उम्मीद लगाई जा रही है कि आने वाले तीन से चार सालों में सोने की  कीमतों (gold rate today 10 May) में बंपर बढ़ौतरी देखी जाने वाली है। खबर में जानिये 2029 तक सोने की कीमत कितनी रहने वाली है। 


इस साल इतनी होगी सोने की कीमत-


इस माह में अक्षय तृतीया आने वाली है। अक्षय तृतीया से ठीक पहले सोने की कीमत 1 लाख रुपये के आंकड़े को पार कर चुकी है। एक्सपर्ट्स के मानना है कि इस साल के अंत तक सोना 4,000 डालर प्रति औंस (MCX gold price) तक पहुंच सकता है यानी भारत में इसके दाम सवा लाख प्रति तोला के करीब हो जाएंगे। 2026 में सोना 5,000 प्रति औंस का आंकड़ा पार कर सकता है।

इसके हिसाब से भारत में सोने की कीमत 1,50, 000 रुपये (gold price in india) प्रति 10 ग्राम तक हो सकती है। एक साल में इतनी बढ़ौतरी होती है तो साल 2029 में तो सोना 1 लाख 75 हजार रुपये (gold rate in 2029) प्रति तोला से भी पार हो जाएगा।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतों-


पिछले साल से अब तक की तुलना करें तो 2024 में अक्षय तृतीया से अब तक गोल्ड ने 35 फीसदी तक पहुंच गई है। 20 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमत 1.7 प्रतिशत उछलकर 3,383 डालर प्रति औंस (gold future price) तक जा पहुंचा है।

अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स के रेट भी 2 प्रतिशत बढ़कर 3,396 डालर प्रति औंस पर पहुंच गए हैं। साल 2025 में ही सोने ने करीब 30 प्रतिशत का रिटर्न (gold return in 2025) दिया है। इसकी वजह से गोल्ड में निवेश करने वालों को काफी लाभ होगा।

सोने की कीमतों में उछाल आने की वजह-


सोने में जो तेजी बनी हुई है, इस तेजी (Gold price hike) के  पिछले कई कारण बताएं जा रहे हैं। वैश्विक आर्थिक अस्थिरता, अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक तनाव बढ़ना इसकी प्रमुख वजह में से एक है। डॉलर कमजोर होने की वजह से भी सोने की कीमतों में तेजी देखी जा सकती है। इस वजह से लोग सोने में निवेश (gold investment tips) करना थोड़ा ज्यादा सुरक्षित मान रहे हैं। केंद्रीय बैंकों की ओर से भी सोने की खरीददारी बढ़ी है। 


एक्सपर्ट्स का ये है मानना-


क्सपर्ट्स का मानना है कि हाल ही के दिनों में सोने की कीमतों (sone ki kimat) में बंपर तेजी देखने को मिल रही है। हालांकि निकट भविष्य में सोने की कीमत में हल्की गिरावट देखने को मिल रही है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि साल 2029 तक सोने की कीमत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 4,000 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस तक पहुंच सकती है। यह भारत में 1 लाख 75 हजार (gold rate update) प्रति तोला हो सकती है।