Gold Rate : धनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना, चांदी भी धड़ाम, जानिये लेटेस्ट रेट
Gold Price Today : सोने और चांदी के भाव में काफी दिनों से रिकॉर्ड तेजी देखने को मिल रही है। इस साल की शुरूआत से ही दोनों कीमती धातुओं के रेट सातवें आसमान पर जा पहुंचे हैं। लेकिन अब सोना खरीदारों के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल, सोने व चांदी के भाव में अचानक गिरावट है। सोना धनतेरस से पहले ही सस्ता हो गया है। चलिए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं सोने-चांदी का ताजा भाव -
HR Breaking News - (Gold-Silver Price Today)। सोने व चांदी की बढ़ती कीमतों पर अब ब्रेक लग गया है। काफी दिनों से लगातार सोने व चांदी के रेट में तेजी देखने को मिल रही थी। दोनों कीमती धातुओं के रेट रिकॉर्ड हाई पर जा पहुंचे हैं। जिससे निवेशकों को तगड़ा लाभ हुआ है और सोना खरीदारों को झटका लगा है।
आज यानी 17 अक्टूबर को देश की राजधानी दिल्ली (Delhi Gold-Silver Rate) में 24 कैरेट सोने के भाव में गिरावट आई है। सोना सस्ता होकर 1,29,580 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। सोने की तरह चांदी के भाव में तगड़ी गिरावट आई है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं देश के दस प्रमुख शहरों में सोने और चांदी का ताजा भाव -
दिल्ली में सोने का रेट -
देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत (Delhi Gold Rate Today) 1,29,580 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं 22 कैरेट के भाव की बात करें तो यह 1,18,790 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में सेने का रेट -
आज यानी 18 अक्टूबर 2025 को मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,18,640 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत (24 carat gold price) 1,29,430 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में सोने का भाव -
जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में 24 कैरेट सोने की कीमत (24 carat gold price) 1,29,580 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 1,18,810 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
भोपाल और अहमदाबाद में सोने का भाव -
अहमदाबाद और भोपाल में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत (Gold Rate Today) 1,18,690 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 1,29,480 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
हैदराबाद में सोने का भाव -
हैदराबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत (hyderabad gold rate) 1,18,640 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 1,29,430 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
शहर 22 कैरेट सोना 24 कैरेट सोना
दिल्ली 118790 129580
मुंबई 118640 129430
अहमदाबाद 118640 129480
चेन्नई 118640 129430
कोलकाता 118640 129430
हैदराबाद 118640 129430
जयपुर 118790 129580
भोपाल 118640 129480
लखनऊ 118790 129580
चंडीगढ़ 118790 129580
इतने हो जाएंगे धनतेरस तक सोने के रेट -
एक्सपर्ट का अनुमान है कि धनतेरस पर सोने का भाव 1.30 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं 2026 में सोने का रेट (Gold Rate 2026) 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने का हाजिर भाव लगभग 1 प्रतिशत बढ़कर 4,246.08 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया है।
अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड को लेकर नए तनाव, फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कटौती की संभावना, केंद्रीय बैंकों की ओर से अच्छी खरीद, अमेरिकी सरकार का शटडाउन जैसे ग्लोबल फैक्टर सोने की कीमतों (Gold Rate Hike) को बढ़ा रहे हैं। शटडाउन के कारण अमेरिका में प्रमुख आर्थिक आंकड़ों के जारी होने में देरी से बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है और निवेशक सेफ एसेट गोल्ड में निवेश बढ़ा रहे हैं।
चांदी की कीमतों ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड -
आज यानी 17 अक्टूबर को सुबह चांदी का रिटेल भाव (Silver Rate 2025) कम होकर 1,88,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी (Silver Rate Hike) का हाजिर भाव मामूली बढ़त के साथ 53.05 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वैश्विक बाजार में सप्लाई में भारी कमी के कारण प्रीमियम प्रभावित हुआ है और चांदी कीमतों को सपोर्ट मिला है।
