home page

Gold Rate : सोने की उल्टी गिनती शुरू, इतने घटे दाम, 60 दिन बाद ये होगी कीमत

Gold Price : लगातार बढ़ रही सोने की कीमतों पर अब ब्रेक लग गया है। ऐसे में अब एक बार फिर से सोने की कीमतों में अचानक गिरावट देखी जा रही है। गिर रहे सोने के दामों की वजह से जो भी लोग सोने की खरीदी करने का प्लान कर रहे हैं उनके लिए ये खरीदी का शानदार मौका हो सकता है। आइए जानते हैं सोने की कीमतों में बारे में पूरी जानकारी।
 | 
Gold Rate : सोने की उल्टी गिनती शुरू, इतने घटे दाम, 60 दिन बाद ये होगी कीमत 

HR Breaking News - (Gold rate)। भारतीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में आज यानी 26 जून, 2025 को एक बार फिर से गिरावट देखी जा रही है। हालांकि चांदी की कीमत में आज उछाल देखा जा रहा है।


 सोने की कीमतों (Gold Price Today) में लगातार तीसरे दिन गिरावट देखी जा रही है। लगातार तीसरे दिन सोना की कीमत कम हुई है। सोने की घटती कीमतों की वजह से जो भी लोग सोने की खरीदी करने का प्लान कर रहे हैं उनके लिए ये शानदार मौका हो सकता है।

 

 

 

आज इस रेट मिल रहा सोना चांदी-

 

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 26 जून, 2025 को 24 कैरेट (24 carat gold Price) 10 ग्राम सोने की कीमत कम होकर 97030 रुपये हो गई है। इसके अलावा चांदी की कीमतों में भी आज उछाल देखा जा रहा है, जिसके बाद सोने की कीमत 106525 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।

भारतीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों (Gold Rate) में आज यानी 26 जून, 2025 को भी गिरावट देखी जा रही है, हालांकि चांदी की कीमत में आज तेजी देखने को मिल रही है। सोने की कीमत लगातार तीसरे दिन कम हुई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 26 जून, 2025 को 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Price Today) कम होकर 97030 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। इसके अलावा चांदी की कीमत में भी उछाल देखा गया है, जिसके बाद चांदी 106525 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया है। 

आज इस रेट मिल रहा है चांदी-

सोने के अलावा अगर चांदी की कीमतों (Silver Latest rate) के बारे में बात करें तो आज चांदी की कीमत 106525 रुपये प्रति किलो हो गई है, जोकि कल 105200 रुपये थी। जानकारी के लिए बता दें कि इन कीमतों में जीएसटी (GST) एड नहीं होता और ज्वैलरी खरीदने पर आपको मेकिंग चार्ज भी अलग से देने पड़ते हैं।

आज इस रेट मिल रहा सोना-


शुद्धता             बुधवार शाम के रेट        गुरुवार सुबह का भाव    कितने बदले रेट
सोना (प्रति 10 ग्राम)    999        97157            97030            127 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम)    995         96768            96641            127 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम)    916         88996            88880            116 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम)    750         72868            72773            95 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम)    585         56837            56763            74 रुपये सस्ता
चांदी (प्रति 10 ग्राम)    999         105200            106525            1325 रुपये सस्ती

जानकारी के लिए बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की अधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर सोमवार से शुक्रवार रोज सुबह और शाम गोल्ड और सिल्वर के रेट जारी होते हैं।

60 दिन बाद कितने होंगे सोने के दाम - 

सोने के दामों (Gold Rate) में गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया है इजराइल और इरान के युद्ध की शुरूआत होते ही सोने के दाम एकदम से बढ़े थे। लेकिन युद्ध के दौरान सोने के दाम गिरते गए। अब युद्ध विराम के बाद सोना अचानक धड़ाम हो गया है। सोने के दामों में भविष्य में भी गिरावट आने वाली है 


सर्राफा कारोबारी रोहित वर्मा का कहना है कि देवशयनी एकादशी 6 जुलाई को है इसके बाद देश में मांगलिक कार्य पर रोक लग जाएगी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी ट्रेरिफ वॉर का असर होना बंद हो चुका है। ऐसे में सोने की कीमतों (Sone Ka Bhav) को बढ़ावा देने के कोई कारण नहीं दिखते हैं। वर्मा का अनुमान है कि 60 दिन में सोने के दाम गिरकर 90 हजार से 93 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास आ सकते हैं।