home page

Gold Rate : लुढ़क रहा सोना, जानें आगे कितने रहेंगे सोने के दाम, एक्सपर्ट ने कर दिया क्लीयर

Gold Silver Rate : सोने की कीमतों में पिछले काफी समय से गिरावट दर्ज की जा रही है। आज भी सोने की कीमत में गिरावट आई है। ऐसे में एक रिपोर्ट पैश की गई है, जिसमें बताया गया है कि आने वाले समय में सोने की कीमत कितनी रहने वाली है। आइए जानते हैं एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी।

 | 
Gold Rate : लुढ़क रहा सोना, जानें आगे कितने रहेंगे सोने के दाम, एक्सपर्ट ने कर दिया क्लीयर

HR Breaking News (Gold Today Price) सोने की कीमतों में अब एक बार फिर से गिरावट आ रही है। सोने की कीमतों में गिरावट आने की वजह से जो भी लोग सोने की खरीदी करने की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए खरीदी का शानदार मौका हो सकता है। वहीं दूसरी ओर सोने की कीमतों (Sone Ka Bhav) में गिरावट आने की वजह से निवेशकों को मुश्किलें हो रही है। 

 


सोने और चांदी में आया गिरावट का दौर 

 

सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver Price today) में गिरावट का दौर अभी जारी है। शुक्रवार को एक बार फिर से सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं एमसीएक्स में गोल्ड फ्यूचर की कीमत 2704 रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से लुढ़ककर 1,21,400 रुपये पर आ गई है।

मुनाफावसूली के कारण पिछले 6 कारोबारी दिन में से 4 कारोबारी दिन को गोल्ड की कीमतों (Sone ka bhav) में गिरावट आई है। वहीं, पिछले 9 हफ्ते में पहली बार कोई हफ्ता ऐसा गया है जब सोने की कीमत में गिरावट आई है।

चांदी के भी लुढ़के दाम 

सोने के अलावा चांदी की कीमत (sone chandi ka bhav) में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। एमसीएक्स सिल्वर फ्यूचर 3432 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हो गई है। इसका मतलब है कि यह 2.3 प्रतिशत तक टूट शुक्रवार को टूट गया है। इस गिरावट के बाद चांदी की कीमत 1,45,080 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।

चांदी भी पिछले कुछ समय के दौरान काफी दबाव में रही है। इसके कारण 5 कारोबारी सत्रों में 4 बार चांदी की कीमतों (silver price) में गिरावट दर्ज की गई है। इस अवधि के दौरान 11.50 प्रतिशत चांदी ओवरआल तक लुढ़क गई है।


सोने की कीमत में गिरावट की वजह 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच 30 अक्टूबर को मुलाकात होने वाली है। इसी मुलाकात की खबर ने गोल्ड और सिल्वर की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। वहीं दुनियाभर के बाजारों को उम्मीद लगाई जा रही है कि चीन और अमेरिका के बीच ट्रेड रिश्ते बहाल हो जाएंगे।


शॉर्ट टर्म में सोने की कीमत 

एक्सपर्ट्स ने बताया कि गोल्ड की कीमतें (Gold Latest Rate) इस समय काफी दबाव में बनी है। वहीं अमेरिका और भारत के बीच संभावित ट्रेड डील और चीन से रिश्ते सुधरने की उम्मीद में निवेशक अपने पोजीशन को छोड़ा जा रहा है। एक्सपर्ट का मानना है कि सोने की कीमत (Sone ka bhav) 1,18000 रुपये से 125,500 रुपये के बीच ट्रेड करता नजर आ रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि इस साल एमसीएक्स में गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में 60 प्रतिशत की तेजी दर्ज की जा रही है।