Gold Rate : ग्राहकों की हुई मौज, सोने चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानिये ताजा भाव
Gold-Silver Rate : पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में खूब उछाल देखा जा रहा था, लेकिन आज एक ही दिन में सोने की कीमत में नरमी देखने को मिली है। रिकॉर्ड तोड़ उछाल के बाद एक बार फिर सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। आज गोल्ड (Gold-Silver Price, 8 february) खरीददारों के पास सोना खरीदने का सुनहरा मौका है, क्योंकि आज फरवरी में दूसरी बार सोने की कीमतों में कमी आई है।
HR Breaking News - (Gold Price) फरवरी माह की शुरूआत के बाद से ही सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही थी, लेकिन अब इनकी बढ़ती कीमतों पर लगाम लगती नजर आ रही है। फरवरी की शुरूआत में ही इनकी कीमतें (sona chandi ki kimat) ऑलटाइम हाई पर पहुंच गई थी, लेकिन आज 8 फरवरी को सोने की कीमतों (Aaj ka sona chandi ka bhav) में गिरावट आई है। वहीं, चांदी के भाव जोरदार उछाल के बाद कई दिनों से स्थिर बने हुए हैं। आइए खबर में जानते हैं आज आपके शहर में सोने के ताजा रेट क्या हैं।
जानिए एक तोले सोने के दाम-
सोने की कीमतों (Sone Chandi ka Taja bhav) में जोरदार उछाल का दौर जारी है। हालांकि आज इनकी कीमतों में गिरावट आई है। आज जयपुर के सर्राफा बाजार में 22-24 कैरेट गोल्ड के रेट में गिरावट दर्ज की गई है। आज दिल्ली में 10 ग्राम सोने के रेट 77200 रुपए चल रहे हैं, वहीं जयपुर के सर्राफा बाजार में 8 फरवरी को 22 कैरेट गोल्ड की कीमत (Sone Chandi ke Taja Rate) 77195 रुपए तय की गई है। वहीं, 24 कैरेट गोल्ड की बात करें तो शुद्ध सोने की कीमत (24 carat gold price) 84200 रुपए तय की गई है। हालांकि पिछले कुछ दिनों के मुकाबले सोने की कीमतों में कमी आई है।
स्थिर हुए चांदी के भाव-
सोने के साथ-साथ चांदी (Sone Chandi ka bhav) की कीमतों ने भी रफ्तार पकड़ी हुई थी, लेकिन अब कई दिनों से चांदी की कीमतों में स्थिरता बनी हुई है। इनकी कीमतों में कोई हचलच नहीं देखी जा रही है। आज 8 फरवरी को प्रति किलो चांदी के भाव में ठहराव बना हुआ है। आज चांदी प्रति किलो 1,07,000 रुपए के भाव से बेची जा रही है। एक्सपर्ट्स के अनुसार आने वाले दिनों में इनकी कीमतों (Chandi ka latest Rate) में बढ़ौतरी होने की संभावना है।
इन प्रमुख शहरों में गोल्ड के रेट -
शहर का नाम 22 कैरेट 24 कैरेट 18 कैरेट
चेन्नई में सोने का भाव 77045 84045 63650
मुंबई में सोने का भाव 77045 84045 63040
दिल्ली में सोने का भाव 77200 84195 63170
कोलकाता में सोने का भाव 77050 84050 63035
अहमदाबाद में सोने का भाव 77095 84095 63080
जयपुर में सोने का भाव 77195 84200 63170
पटना में सोने का भाव 77095 84095 63075
लखनऊ में सोने का भाव 77200 84200 63170
गाजियाबाद में सोने का भाव 77195 84195 63170
नोएडा में सोने का भाव 77200 84195 63165
अयोध्या में सोने का भाव 77200 84195 63165
गुरुग्राम में सोने का भाव 77195 84200 63165
चंडीगढ़ में सोने का भाव 77200 84195 63170
नोट : सोने के भाव रुपये प्रति 10 ग्राम में हैं
