Gold Rate : सोने की कीमतों में तगड़ी गिरावट, अब इतने हो गए 10 ग्राम सोने के भाव
gold price today : सोने के भाव को लेकर ग्राहकों के लिए लगातार खुशखबरी आ रही है। सोने के साथ ही चांदी भी अब बेहद सस्ती हो गई है, जिस कारण खरीददारों के चेहरे खिले हुए हैं। यह समय सोना चांदी (Gold Silver Price) के गहने खरीदने वालों के लिए बेहतर साबित हो रहा है। आप भी सस्ते गहने खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो जानिये 10 ग्राम सोना किस रेट में मिल रहा है।

HR Breaking News - (gold rate down)। इस महीने की शुरुआत से ही सोना और चांदी के भावों में बदलाव का दौर जारी है। अधिकतर दिनों में तो सोने के भाव गिरते ही दिखाई दिए हैं। चांदी के तेवर भी अब पहले से काफी नरम पड़ गए हैं।
एक साथ दोनों कीमती धातुओं के भाव (Gold Silver Price today) गिरने से ग्राहकों को सस्ता सोना चांदी खरीदने का मौका मिल रहा है। रेट गिरने का सिलसिला कई दिनों तक जारी रह सकता है। हालांकि एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि सोना और चांदी के दाम (silver price today)फिर से हाई होने वाले हैं।
इतने गिरे एक तोला सोने के दाम-
दिल्ली और जयपुर सहित कई बड़े शहरों के सर्राफा बाजार में आज मंगलवार को सोने और चांदी भावों (sona chandi ka bhav) में गिरावट देखी गई। आज 24 कैरेट सोने के भाव 2500 रुपए प्रति तोला तक गिर गए हैं। अब 24 कैरेट सोना 97,000 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया है। 22 कैरेट सोने का भाव अब 90,100 रुपए (sone ka bhav) प्रति तोला है। इसमें में प्रति 10 ग्राम पर 2500 रुपये की गिरावट आई है।
प्रति किलो चांदी के रेट में आई इतनी गिरावट-
चांदी के तेवर भी अब पहले से नरम पड़ चुके हैं। प्रति किलो चांदी का भाव 200 रुपए तक गिर गया है। अब चांदी 98,800 रुपए (chandi ka rate) प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है। आने वाले समय में सोना चांदी के भावों (gold rate) में बदलाव का दौर जारी रहेगा।
धोखाधड़ी का न हो जाएं शिकार-
पिछले महीने 22 अप्रैल को 10 ग्राम सोना 1 लाख (gold rate update) से पार था। प्रति किलो चांदी भी अपने 1 लाख के आंकड़े को पार कर चुकी है। अब कुछ दिनों से ग्राहकों को राहत मिली है और सस्ते गहने खरीदने का मौका मिला है। जब भी सोना खरीदें तो उसकी शुद्धता की पहचान (how to check gold purity) जरूर कर लें, ताकि किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी से बच सकें। गोल्ड हॉलमार्क देखकर आप शुद्ध सोने की पहचान कर सकते हैं।