home page

Gold Rate : सोने में 800 रुपये की तेजी, अब इतने हो गए 10 ग्राम के रेट

gold rate today : सोने की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ तेजी आई है साल 2025 में सोना 34,000 प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है। इसकी कीमत आए दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। आज भी सोने की कीमतों में 800 की तेजी दर्ज की गई है। अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो इसके लेटेस्ट रेट जरूर चेक कर लें।

 | 
Gold Rate : सोने में 800 रुपये की तेजी, अब इतने हो गए 10 ग्राम के रेट

HR Breaking News - (Gold Latest Rate)। सोने और चांदी की कीमतों में लगातार जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। बीच-बीच में एक दो बार गिरावट देखने को मिली थी। लेकिन अब पिछले कई दिनों से सोना महंगा (Gold Rate Hike) हो रहा है। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार शुक्रवार को बाजार क्लोज होने तक 24 कैरेट सोने का रेट (24 carat gold rate) 109775 रुपए प्रति 10 ग्राम था, जबकि चांदी की कीमत (Silver Rate) में उछाल आया और इसके रेट 1,28,000 प्रति किलोग्राम हो गए।

वहीं शनिवार और रविवार को बाजार क्लोज है। इसलिए दोनों दिन यह भाव मान्य होगा। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमतों में 800 की तेजी आई है, जिसके बाद इसके रेट 1,14,000 प्रति 10 ग्राम हो गए हैं। चांदी ₹500 महंगी होकर 1,32,000 प्रति किलोग्राम हो गई है।

सोने चांदी का भाव -

सोना 24 कैरेट: 109775 रुपये प्रति 10 ग्राम

सोना 23 कैरेट: 109335 रुपये प्रति 10 ग्राम

सोना 22 कैरेट: 100554 रुपये प्रति 10 ग्राम

सोना 18 कैरेट: 82331 रुपये प्रति 10 ग्राम

सोना 14 कैरेट: 64218 रुपये प्रति 10 ग्राम

चांदी 999: 128000 रुपये प्रति किलोग्राम

सोने का भाव -

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली के सराफा बाजार में शुक्रवार को सोने के भाव (delhi gold rate) में 800 की तेजी आई थी, जिसके बाद यह 1,14,000 प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा है। दरअसल वैश्विक स्तर पर बढ़ते तनाव और अमेरिका चीन के बीच में व्यापारिक तनाव के कारण सोने की कीमतों (Gold Price) को सपोर्ट मिल रहा है। स्थानीय सराफा बाजार में 99.5% प्योरिटी वाला सोना (Gold Rate Hike) 700 महंगा होकर 1,13,500 प्रति 10 ग्राम तक जा पहुंचा है। पिछले कारोबार सत्र में यह 1,12,800 रुपए प्रति ग्राम था। वह वैश्विक स्तर पर हाजिर सोना 0.18 प्रतिशत महंगा होकर 3651.18 डॉलर प्रति औंस हो गया है।

पिछले दिनों चांदी का रेट -

अखिल भारतीय संघ के मुताबिक चांदी की कीमत (Silver latest rate) में 500 की तेजी आई है, जिसके बाद इसके रेट 1,32,000 प्रति किलोग्राम हो गए हैं। इसमें कोई भी टैक्स और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं है। चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। भारतीय संघ के मुताबिक बृहस्पतिवार को चांदी का रेट 1,31,500 प्रति किलोग्राम था 99.9% शुद्धता वाला सोना बृहस्पतिवार को 113200 प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था। वहीं वैश्विक स्तर पर हाजिर चांदी करीब एक प्रतिशत महंगी होकर 42.16 डॉलर प्रति औंस हो गई है

एक्सपर्ट ने बताया आगे कितना महंगा होगा सोना -

एक्सपर्ट्स का कहना है कि जिस तरह से सोने की कीमतों (Gold Price) में रिकॉर्ड तोड़ते जी देखने को मिल रही है और अब कुछ ही दिनों में त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में सोने व चांदी की डिमांड बढ़ेगी और इसकी कीमत के साथ में आसमान पर जा सकती है।