home page

Sone ka Rate : 1,50,000 प्रति 10 ग्राम के आंकड़े की तरफ दौड़ा सोना, जान लें ताजा भाव

Gold Silver Price Today : सोने व चांदी की कीमतों में बंपर तेजी देखने को मिल रही है। दोनों कीमती धातुओं के रेट आए दिन रिकॉर्ड बना रहे हैं। आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4,479.38 डॉलर प्रति औंस पर जा पहुंचा है। वहीं चांदी का हाजिर भाव (Silver Rate) 76.92 डॉलर प्रति औंस हो गया है। सोना तेजी से 1 लाख 50 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम की आंकड़े की और बढ़ रहा है। सोने की बढ़ती कीमतों को लेकर एक्सपर्ट ने बताया है कि आने वाले दिनों में सोना कहां तक जाएगा। आईये नीचे खबर में जानते हैं - 

 | 
Sone ka Rate : 1,50,000 प्रति 10 ग्राम के आंकड़े की तरफ दौड़ा सोना, जान लें ताजा भाव

HR Breaking News (Gold Silver rate)। देशभर में सोने व चांदी की बढ़ती कीमतें चर्चा का विषय बनी हुई है। साल 2025 में सोने-चांदी में तूफानी तेजी देखने को मिली। जिस तरह से दोनों कीमती धातुओं के रेट बढ़ रहे हैं। अनुमान है कि साल 2026 में भी सोने व चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक उछाल देखने को मिल सकता है। 


पिछले कई दिनों से सोने व चांदी (Sone Chandi Ka Rate) में चल रहे उतार चढ़ाव के बाद आज 10 जनवरी को सोने और चांदी के भाव में जबरदस्त उछाल आया है। आज सुबह भारतीय सर्राफा बाजार में सोने मजबूत हुआ है। वैश्विक स्तर पर बढ़ती अनिश्चितता और भू-राजनीतिक तनाव के बीच सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की मांग बढ़ने के कारण इसके रेट तेजी से बढ़ रहे हैं। देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड (Delhi Gold Rate) 1,39,470 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,27,860 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। 


अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का रेट - 


अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने में तेजी (GOld Rate Hike) दर्ज की गई है। आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने का हाजिर भाव 4,479.38 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गया है। एक्सपर्ट का कहना है कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, डॉलर में उतार-चढ़ाव और भू-राजनीतिक तनावों के चलते निवेशकों का रुझान लगातार सुरक्षित संपत्तियों की ओर बढ़ रहा है, जिससे सोने की कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है। 

देश के प्रमुख शहरों में सोने का रेट - 


आज देश के प्रमुख शहरों मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 24 कैरेट गोल्ड का रेट (Gold Rate) 1,39,320 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव (Sone ka bhav) 1,27,710 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार रहा है। 


पुणे और बेंगलुरु में भी सोने-चांदी की कीमतों (Gold Rate Hike) में तेजी दर्ज की जा रही है। अहमदाबाद और भोपाल में 24 कैरेट सोना (24 carat gold
Rate) 1,39,370 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रही है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,27,760 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। 


जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ जैसे शहरों में सोने की कीमतें 1,39,470 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। 


एक्सपर्ट का कहना है कि साल 2025 के दौरान अब तक सोने की कीमतों (Gold Rate Today) लगभग 73.45 प्रतिशत की मजबूती दर्ज की गई है। अमेरिका और वेनेजुएला के बीच बढ़ते तनाव ने वैश्विक बाजारों में चिंता बढ़ाई है। अमेरिका द्वारा वेनेजुएला पर सैन्य कार्रवाई और वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो तथा उनकी पत्नी को पकड़ने की खबरों से भू-राजनीतिक माहौल और ज्यादा संवेदनशील हो गया है। 

इसके अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) के ग्रीनलैंड को लेकर दिए गए हालिया बयानों ने भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव को हवा दी है। ट्रंप ने संकेत दिया है कि अमेरिका ग्रीनलैंड को खरीद सकता है या उस पर कब्जा कर सकता है, जिस पर डेनमार्क ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

आज चांदी का ताजा भाव - 

निवेशक जोखिम भरे एसेट्स से दूरी बनाकर सोने में निवेश बढ़ा रहे हैं। हालांकि, सोने के मुकाबले चांदी में गिरावट देखने को मिली है। आज 10 जनवरी 2026 की सुबह चांदी का भाव (Silver Rate Today) 2,48,900 रुपये प्रति किलो बिक रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 76.92 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। 

हालांकि, सोने के मुकाबले चांदी की कीमतों (Silver Rate Hike) में ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है बीते साल 2025 में चांदी में लगभग 164 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। एक्सपर्ट का कहना है कि ऊंचे दामों पर चांदी के विकल्प के तौर पर उद्योग कॉपर या निकल जैसी सस्ती धातुओं की ओर रुख कर सकते हैं आने वाले दिनों में वैश्विक घटनाक्रम और डॉलर की चाल ही सोने-चांदी की कीमतों (Silver Rate) की दिशा तय करेगी।