Gold Rate Hike : अब भूल जाओ सोना खरीदना, इतना हो गया 1 तोले सोने का भाव

HR Breaking News - (gold price hike)। इस साल की शुरुआत से ही तेजी पर ट्रेड कर रहे सोने के दाम अप्रैल माह में नया रिकॉर्ड बना चुके हैं। सोने के रेट देखकर अब लगता है कि आम आदमी को तो सोना खरीदना भूलना ही पड़ेगा।
एक तोला सोने के दाम (sone ka aaj ka bhav) भी अब इतने हाई हो गए हैं कि लोगों का पूरा बजट ही इस खरीदने में छोटा पड़ रहा है। आने वाले समय में भी सोने के दामों में नरमी आने की संभावना दिखाई नहीं दे रही है। पिछले एक सप्ताह में सोने की तीन प्रमुख कैटेगरी 22, 24 और 18 कैरेट सोने में तगड़ी बढ़ौतरी देखने को मिली है। आइये जानते हैं सोने का ताजा भाव (sona chandi ka bhav) कहां तक पहुंच गया है।
22 कैरेट सोने के दाम-
आज 20 अप्रैल को सोने की हर कैटेगरी में उछाल देखा गया है। 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने के दाम अब 89,600 रुपये (22K Sone ka bhav) हो गए हैं। एक सप्ताह पहले 22 कैरेट सोने के दाम 87700 रुपये (Gold Price Weekly)प्रति तोला थे। इसमें करीब 1900 रुपये की तेजी प्रति 10 ग्राम के हिसाब से आई है।
2025 की शुरुआत से ही 22 कैरेट सोने में तगड़ा उछाल आया है। इस साल के अंत तक घरेलू स्तर पर सोने के दाम 1 लाख प्रति तोला को पार कर सकते हैं। वहीं, वैश्विक बाजार में सोने की कीमत 3,700 डॉलर प्रति औंस तक पहुंचने का अनुमान है। अब सोने की मांग लगातार बढ़ती जा रही है और कई देशों के केंद्रीय बैंक सोना खरीदने में रुचि ले रहे हैं।
24 कैरेट सोने के दाम-
24 कैरेट सोने (24 carat gold price) के आभूषण नहीं बनाए जा सकते, इसके बावजूद इसका रेट आमतौर पर जेवराती सोने से अधिक होता है। 20 अप्रैल को 24 कैरेट सोना 97,730 रुपये प्रति तोला के हिसाब से ट्रेड कर रहा है। इसमें करीब 300 रुपये प्रति तोला की गिरावट देखी गई है। एक सप्ताह पहले की बात करें तो 24 कैरेट सोने के बाद 95660 रुपये (24K gold rate today) प्रति 10 ग्राम थे। इसमें प्रति 10 ग्राम पर 2000 हजार रुपये से ज्यादा की तेजी आई है।
18 कैरेट सोने का ताजा भाव-
18 कैरेट सोने का उपयोग हल्की ज्वेलरी (18 carat gold price) के लिए किया जाता है। आज 18 कैरेट सोना 73,310 रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से ट्रेड कर रहा है। इसमें प्रति 10 ग्राम पर 200 रुपये का उछाल आया है।
चांदी का ताजा भाव-
आज चांदी के रेट (silver price today) में ठहराव दिखाई दिया है। कई दिनों से उतार-चढ़ाव पर चल रहे चांदी के दाम आज प्रति किलो के हिसाब से करीब 1 लाख पर ट्रेड कर रहे हैं।