home page

Gold Rate Hike : 2025 के आखिरी हफ्ते में गोल्ड ने तोड़े रिकॉर्ड, अचानक 7 हजार रुपये महंगा, चांदी ने लगाई लंबी छलांग

Gold Silver Pice today : सोने और चांदी की कीमतों में तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। सोना अपने ऑलटाइम हाई पर चल रहा है वहीं चांदी का भाव दोगुना से भी ज्यादा हो गया है। 1 साल पहले 90 हजार रुपये में मिलने वाली चांदी (Silver rate) ढ़ाई लाख के करीब पहुंचने वाली है। वहीं सोना 1 लाख 40 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से ऊपर जा पहुंचा है। सोने व चांदी के दामों में यह अब तक की ऐतिहासिक बढ़ौतरी हुई है। आईये जानते हैं अगले साल सोने-चांदी की कीमत कहां तक जाएगी। 

 | 
 Gold Rate Hike : 2025 के आखिरी हफ्ते में गोल्ड ने तोड़े रिकॉर्ड, अचानक 7 हजार रुपये महंगा, चांदी ने लगाई लंबी छलांग

HR Breaking News - (sone chandi ka bhav)। सोने के भाव में साल 2025 की शुरूआत से ही तेजी दर्ज की जा रही है। सोने और चांदी की कीमतों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। इस साल में अब तक सोने ने 79 प्रतिशत का रिटर्न दिया है वहीं चांदी (Silver Price) ने 100 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दिया है। साल 2025 के आखिरी सप्ताह में भी सोने-चांदी का भाव आम आदमी की जेब पर भारी बोझ डाल रहा है। 

सोने ने तोड़े सारे रिकॉर्ड - 


नए साल के स्वागत से ठीक पहले सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों ने एक ऐसी छलांग लगाई है जिसने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई तेजी और घरेलू मांग के कारण कीमती धातुओं के भाव (Gold Rate Hike) अब सातवें आसमान पर जा पहुंचे हैं। आज 28 दिसंबर को देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों में तूफानी तेजी आई है। 

7 हजार से ज्यादा महंगा हुआ सोना - 


बता दें कि पिछले एक सप्ताह में सोने (gold price) के निवेशकों के लिए मुनाफे वाला लेकिन खरीदारों के लिए काफी महंगा साबित हुआ है। केवल 7 दिनों के अंदर 24 कैरेट सोने में 7,040 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ौतरी देखने को मिली है। वहीं, आभूषण बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने के दाम (Sone ka bhav) भी 6,450 रुपये तक बढ़ गए हैं। वैश्विक स्तर पर भी हलचल तेज है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4,530.42 डॉलर प्रति औंस के अब तक के सबसे उच्चतम स्तर (New Peak) पर पहुंच गया है।


शहर           22 कैरेट     24 कैरेट 
दिल्ली           1,29,600    1,41,370
भोपाल          1,29,500    1,41,270
चंडीगढ़         1,29,600    1,41,370
अहमदाबाद   1,29,500    1,41,270
कोलकाता     1,29,450    1,41,220
चेन्नई            1,29,450    1,41,220
मुंबई            1,29,450    1,41,220
हैदराबाद      1,29,450    1,41,220
जयपुर          1,29,600    1,41,370
लखनऊ       1,29,600    1,41,370


देश के प्रमुख शहरों में चांदी का भाव - 


शहर          प्रति किलो चांदी  
दिल्ली            2,51,000
पुणे               2,51,000
मेरठ              2,51,000
अहमदाबाद    2,51,000
पटना             2,51,000
लखनऊ          2,51,000
लुधियाना        2,40,100
कोलकाता      2,51,000
जयपुर            2,51,000
मुंबई              2,51,000

सोने की कीमतों में इजाफा होने का प्रमुख कारण - 


बाजार एक्सपर्ट का मानना है कि वैश्विक स्तर पर सोने (Gold Rate Hike) की बढ़ती मांग, दुनिया भर की मुद्राओं के मूल्य में उतार-चढ़ाव और बदलती ब्याज दरें इस उछाल के पीछे के प्रमुख कारण हैं। अंतरराष्ट्रीय उतार-चढ़ाव ने सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की तरफ निवेशकों का रुझान बढ़ाया है, जिससे घरेलू बाजार में कीमतें नियंत्रित से बाहर हो गई है।


घर बैठे जानें सोने का ताजा भाव - 


 शनिवार और रविवार को आधिकारिक रेट जारी नहीं होते हैं, इसलिए रिटेल कीमतों (Sone ka bhav) में मामूली अंतर हो सकता है। अगर आप अपने शहर के सटीक दाम जानना चाहते हैं, तो सरकार द्वारा दी गई सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। आप अपने मोबाइल से 8955664433 नंबर पर सिर्फ एक मिस्ड कॉल देकर एसएमएस (SMS) के जरिए तुरंत सोने के ताजा भाव प्राप्त कर सकते हैं।