Gold Rate Hike : हाईलेवल पर जा पहुंचे सोने के रेट, अब इतने में मिल रहा 10 ग्राम सोना

HR Breaking News - (gold price update)। सोना हर दिन महंगा होता जा रहा है। एक तोला सोना (sone ka bhav) खरीदने में भी ग्राहकों के पसीने छूटने लगे हैं। लोग इसके सस्ता होने का इंतजार कर रहे हैं पर यह और महंगा होता जा रहा है। इस कारण लोग अपने कदम ज्वैलरी शोरूमों से पीछे खींचने लगे हैं। चांदी भी खूब चमक रही है और हर दिन इसके रेट बढ़ रहे हैं। हाई लेवल पर पहुंचे इन कीमती धातुओं का ताजा भाव (gold silver price) यह चल रहा है।
सोने का ताजा भाव -
कल सोने में गिरावट थी और चांदी में उछाल देखा जा रहा था। आज दोनों कीमती धातुओं के रेट में तेजी आई है। दिल्ली के सराफा बाजार में सोने का भाव 400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बढ़ गया है। 24 कैरेट सोने के दाम 99,500 रुपए (24K gold rate) प्रति तोला हो गए हैं। इतनी ही बढ़ौतरी के बाद 22 कैरेट सोना 92,600 रुपए (22K gold rate) प्रति तोला हो गया है।
चांदी का ताजा भाव -
चांदी के भाव में 2 दिन में 1100 रुपए की बढ़ौतरी हुई है। अब चांदी का रेट 99,000 रुपए (silver price today) प्रति किलोग्राम हो गया है। यह एक लाख के आंकड़े के बिल्कुल करीब पहुंच चुका है। आने वाले समय में सोना और चांदी के दाम (sona chandi ka bhav) और बढ़ने की संभावना है। हालांकि बीच बीच में गिरावट का दौर भी जारी रहेगा।
जारी रहेगा भाव में उतार चढ़ाव का दौर -
सोना और चांदी के भाव (gold silver rate today) में अभी उतार चढ़ाव का दौर जारी रहेगा। कुछ दिन पहले प्रति तोला सोना और प्रति किलो चांदी के भाव समान यानी 1 लाख से पार हो गए थे। अब सोने में बढ़ोतरी (gold rate 11 may) के बाद इसके भाव एक लाख रुपए के करीब पहुंच गए हैं और प्रति तोले के भाव प्रति किलो चांदी से आगे निकल गए हैं।