home page

Gold Rate 11 july 2025 : सावन की शुरुआत होते ही गिरे सोने के दाम, जानिये 22 और 24 कैरेट गोल्ड का रेट

Gold Price : सोने की कीमतों में आए दिन उतार चढ़ाव देखने को मिल जाता है। सावन की शुरुआत होते ही सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। सोने की कीमतों में गिरावट आने की वजह से जो भी लोग सोने की खरीदी करने का प्लान कर रहे हैं उनके लिए ये खरीदी का शानदार मौका हो सकता है। आइए जानते हैं सोने की कीमतों के बारे में पूरी जानकारी।
 | 
Gold Rate 11 july 2025 : सावन की शुरुआत होते ही गिरे सोने के दाम, जानिये 22 और 24 कैरेट गोल्ड का रेट

HR Breaking News - (Gold-Silver Price)। सावन माह की शुरुआत होते ही सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। लिहाजा ज्वेलरी बाजारों में खरीदारी करने वाली हलचल तेज होती दिख रही है। 


आज 24 कैरेट सोना (24 carat gold) 97,300 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 108,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। आने वाले समय में सोने की कीमतों में गिरावट का ये  दौर जारी रहने वाला है। खबर में जानिये सोने की कीमतों के बारे में पूरी जानकारी।


सावन का पवित्र महीना शुरू होते ही बाजारों पर लगा ग्रहण खत्म होता दिख रहा है। अब पटना ज्वेलरी बाजार में खास तौर से महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। इस हिसाब से सोने की कीमतों (Gold Price) में आज भारी गिरावट देखी जा रही है। चांदी की कीमत अभी भी पुरानी कीमतों पर ही चल रही है। यह गिरावट न केवल आम ग्राहकों के लिए राहत की खबर लेकर आई है, बल्कि ज्वेलरी कारोबारियों के लिए भी यह समय व्यापार बढ़ाने का सुनहरा मौका हो सकता है।


सोने की खरीदी का शानदार मौका-


बाजार के एक्सपर्ट का मानना है कि वैश्विक आर्थिक दबाव, डॉलर की मजबूती और अंतरराष्ट्रीय बाजार में मांग में कमी के कारण सोने की कीमतों में यह गिरावट देखी जा रही है। आने वाले दिनों में कीमतों (sone ka bhav) में और गिरावट की उम्मीद लगाई जा रही है।  बाजार जानकारों के मुताबिक अभी सोना खरीदने का यह सबसे बेहतर समय है, क्योंकि सावन के बाद एक बार फिर कीमतों में उछाल आने की संभावना है। इस वजह  से आजकल कीमतों पर नजर रखना काफी ज्यादा जरूरी है।

आज  इस रेट मिल रहा है सोना-

ज्वेलरी बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत (24 carat gold price) आज यानी शुक्रवार (11 जुलाई) को 97,800 रूपये से घटकर 97300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। अगर जीएसटी (GST) जोड़ दिया जाता है तो इसकी कीमत 100,219 रूपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। वहीं, बिना जीएसटी जोड़े 22 कैरेट सोना (22 carat gold price) 9,0,500 रूपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 74,000 रूपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।


चांदी की कीमतें रही स्थिर- 


आज एक बार फिर से सोने की कीमतों (Gold Price) में गिरावट देखी जा रही है। आज एक किलो चांदी की कीमत 108,000 रूपये पर पहुंच गई है। अगर जीएसटी जोड़ दिया जाता है तो इसकी कीमत 111, 240 रूपये पर पहुंच सकती है। हॉल मार्क वाले चांदी के आभूषणों की बिक्री 106 रुपए प्रति ग्राम पर पहुंच गई है।


जानिये क्या है आभुषणों का एक्सचेंज रेट-


22 कैरेट वाले सोने के पुराने आभूषणों का एक्सचेंज रेट (gold exchange rate) 88,000 रूपये पर चल रहा है। जबकि 18 कैरेट सोने के पुराने आभूषण 71,500 रूपये प्रति 10 ग्राम में एक्सचेंज किया जा रहा है। चांदी में हॉलमार्क आभूषणों का एक्सचेंज रेट 103 रूपये प्रति ग्राम जबकि बिना हॉलमार्क वाले आभूषणों का एक्सचेंज रेट 101 रूपये प्रति ग्राम पर चल रहा है।

News Hub