home page

Gold Rate Today : आज फिर लुढ़की सोने की कीमत, जानिये आपके शहर में 10 ग्राम सोने के रेट

Gold Rate Today : सोने की कीमतों में आए दिन उतार चढ़ाव देखने को मिल जाता है। जहां एक ओर पिछले काफी समय से सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही थी, वहीं आज सोने की कीमत (UP Gold Rate) में गिरावट आई है। ऐसे में आइए जानते हैं 10 ग्राम सोने की क्या कीमत चल रही है। 

 | 
Gold Rate Today : आज फिर लुढ़की सोने की कीमत, जानिये आपके शहर में 10 ग्राम सोने के रेट

HR Breaking News (Gold Price) आज एक बार फिर से सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। ऐसे में अगर आप भी सोने की खरीदी करने की तैयारी कर रहे हैं तो ये आपके लिए खरीदी (Gold Buying Tips) का शानदार मौका हो सकता है। सोने की कीमतों में गिरावट आने की वजह से निपेशकों की परेशानी बढ़ रही है। खबर में जानिये सोने की कीमत के बारे में पूरी जानकारी।

 

 

24 कैरेट सोने का रेट

उत्तर प्रदेश के लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, अयोध्या, गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी, आगरा समेत अन्य शहरों में भी आज सोने की कीमतों (Gold Rate) में गिरावट दर्ज की जा रही है। 23 अक्टूबर 2025 को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत (Sona ka Bhav) 1,26,030 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रही है। 

आज इस रेट मिल रहा है 22 कैरेट सोना 

अगर आप 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की खरीदी करने की तैयारी कर रहे हैं तो आपको बता दें कि 22 कैरेट सोना की कीमत आज 1,15,540 रुपये प्रति 10 ग्राम (10 gram Gold Price) के हिसाब से मिल रहा है। हालांकि, 18 कैरेट सोने की कीमत 94,560 रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से चल रहा है। चांदी की कीमत के बारे में बात करें तो ये आज 1,59,900 प्रति किलोग्राम के हिसाब से मिल रहा है।


सोने की कीमत ने लगाई लंबी छलांग 

एक्सपर्ट्स ने बताया कि रिकॉर्ड स्तर पर भी सेंट्रल बैंक और ईटीएफ में मजबूत खरीदारी गोल्ड (Gold Prie in Future) की कीमतें ऊंची रहने वाली है। उम्मीद लगाई जा रही है कि 2026 की शुरुआत तक गोल्ड रेट (Gold Rate) 1.5 लाख रुपये तक पहुंच सकता है।