Gold Rate : लुढ़क रहा सोना कब आ जाएगा 88000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर, क्या खरीदारों के लिए है सही मौका
Gold Rate : सोने के दामों में गिरावट का सिलसिला जारी है। रोजाना सोने के दाम गिरते जा रहे हैं। सोने के दामों में इस गिरावट ने निवेशकों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। कुछ दिनों में हुई सोने की गिरावट ने सोने की सेफ हेवन की छवि को भी धुमिल कर दिया है।

HR Breaking News (Gold Rate) सोने के दामों में एक बार फिर से गिरावट दर्ज की गई है। सोने के दाम गिरकर काफी नीचे आ गए हैं। सोना एक समय पर एक लाख पार चला गया था, परंतु अब 7-8 प्रतिशत तक दाम गिर चुके हैं। ऐसे में सोने के दामों को लेकर निवेशकों के लिए भी एक्सपर्ट की राय सामने आई है।
अभी आएगी और गिरावट
सोने के दामों (Gold Rate) लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। लाइफ टाइम हाई से सोना 7 प्रतिशत तक टूट चुका है। वहीं, एक्सपर्ट का मानना है कि सोने की कीमतों में आने वाले दिनों में अभी और गिरावट देखने को मिल सकती है। सोना अभी और गिरेगा।
22 अप्रैल को इतने थे सोने के दाम
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 22 अप्रैल को सोना 99,358 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्चतम स्तर पर था। परंतु, सोने में इसके बाद करीबन 7% की गिरावट आई। बताया जा रहा है कि यह सोने में कमजोरी के संकेत हैं। यह दिसंबर के बाद पहली बार 50 दिन के मूविंग एवरेज से नीचे बंद हुआ है।
क्यों गिर रहा है सोना
सोने के दाम गिरने को लेकर मीडिया में ब्रोकरेज फर्म एक्सिस सिक्योरिटीज के हवाले से लिखा है कि सोने की कीमतों पर वैश्विक कारकों का प्रभाव पड़ रहा है। उनके अनुसार अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कम हुई है।
इससे सोने की डिमांड कम हुई है। साथ में बॉन्ड यील्ड में वृद्धि, टैरिफ और ट्रेड वॉर, बाजार में हरियाली आद कारण भी सोने की कीमतों (Gold Rate) को प्रभावित कर रहे हैं।
कितना गिर सकता है सोना
इंटरनेशनल मार्केट में सोने के दाम 3,136 डॉलर के स्तर पर विशेष बिंदू पर माने जाते हैं। 16 मई से 20 मई तक का टाइम सोने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
इस दौरान सोने में बदलाव आ सकता है। 3,136 डॉलर प्रति औंस एक महत्वपूर्ण सपोर्ट लेवल बना हुआ है। वहीं, सोना इससे नीचे गिरकर 2,875-2,950 डॉलर प्रति औंस तक गिर सकता है।
88 हजार पर आ जाएगा सोना
मीडिया में रिपार्ट्स हैं कि सोने के दाम (Gold Rate) जल्द ही, यानी जून तक 3,000 – 3,050 डॉलर प्रति औंस तक जा सकते हैं। भारतीय मुद्रा में देखें तो सोने के ये दाम 87,000 से 88,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक गिर सकते हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि निवेशक इस गिरावट में अपने कुछ पैसे से स्टोक में सोना रख सकते हैं।
यह अच्छा मौका साबित हो सकता है। क्योंकि, सोने के दाम तीन महीने बाद फिर से बढ़ सकते हैं, क्योंकि टैरिफ का मुद्दा बाजार में फिर से आ सकता है।
क्या चल रहा है सोने का दाम
देश में 24 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 95,290 रुपये है। यह सर्राफा बाजार की कीमत है। वहीं, एमसीएक्स पर सोने के दाम 92480 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहे हैं। जोकि कल के मुकाबले 689 रुपये सस्ते हैं।