home page

Gold Silver Price : आज सोने चांदी की कीमतों पर लगा ब्रेक, जानिये अपने शहर के रेट

Gold Rate Today - पिछले कई दिनों से सोने चांदी की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। लेकिन अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रह हैं तो आपके लिए ये मौका सही साबित हो सकता है। क्योंकि आज सोने चांदी के भाव स्थिर बने हुए हैं। आइए नीचे खबर में जानते हैं आज के ताजा रेट - 

 | 

HR Breaking News (ब्यूरो)। Gold Rate Today In India: देश में रविवार, 26 मई को सोने की कीमत में कोई बदलाव नहीं है। कीमत पहले के स्तर पर ही बनी हुई है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold  price) 72,590 रुपये पर स्थिर है। वहीं मुंबई में कीमत 72,440 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। इस बीच, चांदी की रिटेल कीमत 91,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। आइए जानते हैं देश के 12 बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का रिटेल भाव कितना चल रहा है...

दिल्ली में आज सोने का भाव

25 मई 2024 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत (sone ke rate) लगभग 66,550 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 72,590 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

Whiskey : अधिकतर लोग नहीं जानते शराब पीने का भी होता है सही तरीका


मुंबई में आज सोने का भाव

वर्तमान में मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत (mumbai gold price) 66,400 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 72,440 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

अहमदाबाद में आज का सोने का भाव

अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत (ahmedabad gold price) 66,450 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 72,490 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

देश के अन्य प्रमुख शहरों में सोने की कीमत

शहर 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
चेन्नई 66,550 72,600
कोलकाता 66,400 72,440
गुरुग्राम 66,550 72,590
लखनऊ 66,550 72,590
बेंगलुरु 66,400 72,440
जयपुर 66,550 72,590
पटना 66,450 72,490
भुवनेश्वर 66,400 72,440
हैदराबाद 66,400 72,440


25 मई को इंदौर के सराफा बाजार में सोना 100 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 300 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हुई थी। इसके बाद सोने का औसत भाव 72100 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का औसत भाव (chandi ka bhav) 87200  रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। चांदी सिक्का की कीमत 900 रुपये प्रति नग देखी गई।

Chandi Rate : सोना तो सोना! चांदी के भी बढ़ रहे है दाम, जान लें क्या है कारण, कहां से आ रही डिमांड?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर भाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) शनिवार और रविवार को बंद रहता है। 24 मई को कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया, जिससे MCX पर जून माह में आपूर्ति वाले गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट का भाव 39 रुपये की गिरावट के साथ 71,538 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स (जिंस बाजार) में 24 मई को सोने का हाजिर भाव 2,340 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। यह इसके पिछले बंद भाव से 35 डॉलर कम है। चांदी भी गिरावट के साथ 30.45 डॉलर प्रति औंस पर रही।