home page

Gold Silver Price Down : सोने और चांदी में अचानक बहुत बड़ी गिरावट, एक ही झटके में इतने कम हुए दाम

Gold Price : पिछले काफी समय से सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही थी, वहीं अब इसकी कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। कीमतों में गिरावट (Gold Price Fall) आने की वजह से आम लोगों को काफी लाभ हो रहा है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से सोने की कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं एक ही बार में सोने की कीमतों में कितनी गिरावट आई है।

 | 
Gold Silver Price Down : सोने और चांदी में अचानक बहुत बड़ी गिरावट, एक ही झटके में इतने कम हुए दाम

HR Breaking News (Today Gold Rate) साल 2025 में सोने की कीमतों में बंपर तेजी देखने को मिल रही थी। पिछले साल सोने की कीमतों में लगभग 65 प्रतिशत तक का उछाल आया था। वहीं नए साल की शुरुआत के साथ सोने की कीमतों (Sone ka rate) में गिरावट का दौर बना हुआ है। आज एक बार फिर से सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। कीमतों में गिरावट का ये दौर आने वाले दिनों में भी बरकरार रहने वाला है। खबर के माध्यम से जानिये आज सोने का क्या रेट चल रहा है।

 

 

सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत

आज सर्राफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। आज एक ही झटके में चांदी की कीमतों में 12225 रुपये की गिरावट आई है। वहीं सोने की कीमत (Gold Price) 1232 रुपये सस्ती हुई है। चांदी की कीमत बिना जीएसटी के 235775 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। जीएसटी समेत चांदी की कीमत अब 242848 रुपये प्रति किलोग्राम पर जा पहुंची है।

हालांकि, 24 कैरेट सोने की कीमत अब जीएसटी समेत 139506 रुपये प्रति 10 ग्राम (10 gram Gold Price) पर जा पहुंची है। बिना जीएसटी के आज सोने की कीमत 1232 रुपये तक गिर गई है। गिरावट आने के बाद इसकी कीमत 135443 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही है।

कल चांदी का ये था रेट

कल चांदी की कीमत बिना जीएसटी के ऑल टाइम हाई के लेवल पर जाकर बंद हुई थी। इस हिसाब से सोना बिना जीएसटी 136675 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जाकर बंद हो गया था। बिना जीएसटी के सोने की कीमत (Gold Price Without GST) 29 दिसंबर 2025 के ऑल टाइम हाई पर पहुंची थी, जोकि 138181 से 2718 रुपये सस्ता हो चुका है। हालांकि, बिना जीएसटी चांदी की कीमत ऑल टाइम हाई 248000 रुपये से 12225 रुपये तक सस्ती हो गई है।

दिन में 2 बार जारी किये जाते हैं रेट

ये कीमत आईबीजेए के द्वारा जारी की जाती है। आईबीजेए के द्वारा दिन में दो बार रेट को जारी किया जाता है। इसमें पहला अपडेट (Gold Price Latest Update) एक बार दोपहर 12 बजे होता है तो वहीं दूसरा अपडेट करीब 5 बजे के आसपास होता है। फिलहाल ये कीमत दोपहर 12 बजे वाली है।

कैरेट के हिसाब से जानिये सोने की कीमत

आज 23 कैरेट सोने की कीमत में 1227 रुपये की गिरावट आई है। गिरावट आने के बाद इसकी कीमत 134901 रुपये (23K Gold Price) प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंची है। जीएसटी समेत इसकी कीमत अब 128948 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंची है। फिलहाल इसमें मेकिंग चार्ज को नहीं जोड़ा गया है।

22 कैरेट सोने की कीमत 1128 रुपये तक सस्ती हो गई है। गिरावट (Gold Price Fall) आने के बाद इसकी कीमत 124066 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंची है। जीएसटी समेत इसकी कीमत 127787 रुपये पर कारोबार कर रही है।

18 कैरेट गोल्ड की कीमत 924 रुपये कम (18K Gold Price) होकर 101582 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंची है। जीएसटी के साथ इसकी कीमत 104629 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंची है।

14 कैरेट सोने की कीमत के बारे में बात करें तो इसकी कीमत में 721 रुपये की गिरावट (14K Gold Rate) आई है। आज इसकी कीमत 79234 रुपये पर कारोबार कर रही है। वहीं जीएसटी के साथ इसकी कीमत 81611 रुपये जा पहुंची है।