hrbreakingnews.com

gold silver price : 1500 गिरी चांदी, 500 से अधिक गिरा सोना, चेक करे लेटेस्ट प्राइस

gold silver price : सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के भाव में होने वाले उतार-चढ़ाव पर हर किसी की नजर बनी रहती है। लोगों के मन में सबसे पहला सवाल यही होता है कि आखिर आज सोना-चांदी किस भाव पर बिक रहा है? आपको बता दे की आज चांदी में 1500 रुपये प्रति किलो और सोने में 500 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखने को मिली। चलिए जान लेते है सोने और चांदी में आई इस गिरावट और आज के ताजा भाव से जुड़ी पूरी जानकारी।
 
gold silver price : 1500 गिरी चांदी, 500 से अधिक गिरा सोना, चेक करे लेटेस्ट प्राइस

HR Breaking News (gold silver price) इन दिनों भारत देश में त्योहारों का सीजन चल हुआ है और ऐसे मौके पर सोने और चांदी की कीमतों में बड़े-बड़े उतार-चढ़ाव होना मामूली बात है। आज 14 अक्टूबर 2026 को भी भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में काफी ज्यादा गिरावट (gold silver rate down) देखने को मिली है जिसकी वजह से खरीदारों के चेहरे पर रौनक आ गई है। मिली जानकारी के अनुसार आज चांदी की कीमतों में तकरीबन ₹1500 प्रति किलोग्राम की गिरावट देखने को मिली है और सोने के भाव में भी ₹500 से अधिक की गिरावट सामने आई है। चलिए जान लेते हैं आज बुधवार के दिन सराफा बाजार में सोने और चांदी के लेटेस्ट प्राइस क्या चल रहे हैं। 


पिछले एक-दो साल में सोने और चांदी की कीमतों (sona chandi ka bhav) में काफी ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिली है लेकिन अब कीमतों में गिरावट का दौर चल रहा है और त्योहारों के मौके पर गिरावट होना खरीदारों के लिए काफी ज्यादा खुशी की बात है क्योंकि इस समय सोने और चांदी के आभूषणों की जमकर खरीदारी की जाती है।


आज के ताजा भाव (today gold price)


भारतीय सर्राफा बाजार में आज बुधवार के दिन भी सोने और चांदी की कीमत में तगड़ी गिरावट देखने को मिली है और जारी हुए आंकड़ों के मुताबिक चांदी की कीमतों में तकरीबन 1500 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है और सोने के भाव में ₹500 से अधिक प्रति 10 ग्राम देखने को मिली है। फिलहाल की ताजा भाव (latest gold price) की बात की जाए तो सराफा बाजार में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 148010 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 135676 रुपए प्रति 10 ग्राम है तथा 18 कैरेट सोने की कीमत 111008 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रही है। चांदी का ताजा रेट 217700 रूपये प्रति किलोग्राम है।


सोने और चांदी की कीमतों (gold silver price) मे पिछले काफी दिनों से उतार चढ़ाव जारी है और ऐसे मौके पर सोने और चांदी की कीमतों का भविष्य को लेकर कोई भी स्पष्ट बात नहीं कहीं जा सकती है लेकिन एक्सपर्ट की तरफ से अंदाजा ही लगाया जा रहा है कि दीपावली के मौके पर सोने और चांदी की कीमतों में हल्का उछाल आने की संभावना है।