Gold Silver Rate : सोने में 3,746 रुपये की गिरावट, चांदी 8,933 रूपये टूटी, जानें अपने शहर का रेट
Gold -Silver Price Today : साल 2026 के दूसरे ही दिन सोने व चांदी के रेट में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। बीते साल यानी 2025 में सोने व चांदी की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बीता साल दोनों कीमती धातुओं के निवेशकों के लिए काफी राहत भरा रहा है। लेकिन अब कुछ ही दिनों में सोने व चांदी की चाल बदली है। सोना 3 हजार रुपये से प्रति 10 ग्राम से ज्यादा सस्ता हुआ है तो वहीं चांदी की कीमतों में भी 8,933 रुपये प्रति किलो गिरावट आई है। आईये जानते हैं आज का ताजा भाव-
HR Breaking News - (Gold Rate)। आज 2 जनवरी को चांदी व सोने के रेट में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।अगर हम चांदी की कीमतों में हुई बढ़ोतरी की बात करें तो आज चांदी के रेट 5600 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़े हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के आंकड़ों के अनुसार बीते दिन यानी 1 जनवरी को सोने व चांदी के रेट कम रहे थे।
आंकड़ों के अनुसार आज 2 जनवरी को घरेलू सराफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत (gold rate) 134000 रुपये प्रति 10 ग्राम से अधिक दर्ज की जा रही है।वहीं, आज 22 कैरेट सोने के रेट सुबह के समय 123124 रुपये प्रति 10 ग्राम थे। बीते दिन यानी 1 जनवरी को 22 कैरेट सोने के रेट 122250 रुपये प्रति 10 ग्राम थे। वहीं, अगर बात करें चांदी की कीमतों (silver price today) की तो आज चांदी की कीमतों में भी 5600 रुपये की बढ़त देखने को मिली है।
जानें सोने व चांदी के ताजा भाव -
अगर हम आज देश भर में सोने व चांदी की कीमतों की बात करें तो यहां 24 कैरेट सोने के रेट (gold rate hike) में 954 रुपये की बढ़त दर्ज की गई है। ऐसे में आज सुबह के समय 24 कैरेट सोने के रेट 134415 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किए गए हैं। वहीं, बीते दिन यानी 1 जनवरी को यह कीमत 133461 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। 23 कैरेट सोने की कीमतों (sone ka bhav) में भी आज 950 रुपये का उछाल देखने को मिला है। इस बढ़त के बाद आज 2 जनवरी को सुबह के समय 23 कैरेट सोने के रेट 133877 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किए गए हैं। वहीं, बीते दिन बाजार बंद होने पर यह कीमत 132927 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।
22, 18, 24 और 14 कैरेट सोने का ताजा भाव -
वहीं, आज 2 जनवरी को 22 कैरेट सोने की कीमतों (Sone ki kimat) की बात करें तो आज सुबह के समय यह रेट 123124 रुपये प्रति 10 ग्राम थे। बीते दिन के मुकाबले आज 22 कैरेट सोने के रेट में 874 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। नए साल के दिन 22 कैरेट सोने के रेट 122250 रहे थे।
18 कैरेट सोने के रेट (18 carat gold rates) में भी आज 715 रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिली है। इस बढ़त के बाद आज 2 जनवरी की सुबह 18 कैरेट सोने के रेट 100811 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए हैं। हालांकि बीते दिन बाजार बंद होने पर यह कीमत 100096 प्रति 10 ग्राम थी। वहीं, 14 कैरेट सोने के रेट आज 558 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़े हैं। ऐसे में इस बढ़त के साथ 14 कैरेट सोने के रेट (Sone ka rate) 78633 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए हैं।हालांकि बीते दिन यह रेट 78075 रुपये प्रति 10 ग्राम थे।
बीते पांच दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट -
02 Jan - 234550
01 Jan - 2,27,900
31 Dec - 2,29,433
30 Dec - 2,31,467
29 Dec - 2,43,483
बीते 5 दिन में चांदी 8,933 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई है।
02-Jan - 1,34,415
01-Jan - 1,33,151
31-Dec -1,33,099
30-Dec -1,34,362
29-Dec -1,38,161
चांदी के साथ सोना पिछले 5 दिन में 3,746 रुपये गिरा है।
जानें चांदी के ताजा भाव
देश में सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों (Silver Rate Hike) में भी जबरदस्त बढ़ोतरी आज दर्ज की गई है। 999 शुद्धता वाली चांदी के रेट में आज 5656 रुपये की तगड़ी बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में इस बढ़त के बाद आज 2 जनवरी को चांदी के रेट 234906 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए हैं। हालांकि बीते दिन चांदी की कीमत 229250 रुपये प्रति किलोग्राम रही थी।
IBJA की ओर से जारी की गई कीमतें पूरे देश भर में लागू रहती हैं। हालांकि इन कीमतों में जीएसटी (Gold GST) और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं होता है। ऐसे में अगर आप गहने खरीदते हैं तो उसे दौरान सोना व चांदी के रेट में TAX और मेकिंग चार्जेस मिलने के बाद कीमत अलग होती हैं।
