home page

एक व्यक्ति कितने बैंक अकाउंट करवा सकता है ओपन, जान लें RBI का ये नियम

bank account - वित्तीय लेन देने के लिए बैंक में खाता होना बहुत जरूरी है। जब से सरकार ने जन धन खाता योजना की शुरूआत की है बैंक अकाउंट ओपन करवाना बहुत आसान हो गया है और देश में ऐसा कोई व्यक्ति नहीं है जिसका बैंक में खाता नहीं हो। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने  अलग अलग बैंकों की स्कीमर्स का फायदा उठाने के लिए कई सारे अकाउंट ओपन करवाए हैं ऐसे में आपको बता दें कि ये मल्टीपल अकाउंट लिए मुसीबत के कारण बन सकते हैं। आइए नीचे खबर में जानते हैं एक व्यक्ति कितने अकाउंट खुलवा सकता है। 

 | 

HR Breaking News (ब्यूरो)। आज के समय में लगभग सभी का बैंक खाता (bank account) तो होता ही है। केंद्र और राज्य सरकारों की कई योजनाओं का लाभ उठाने के लिए भी आपके पास बैंक खाता होना जरूरी है। बच्चों को भी बैंक खाता खोला जा सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं आपके अपने नाम पर कितने बैंक खाते खोल सकते हैं। आरबीआई (RBI) ने हाल ही में एक अलर्ट जारी किया है। जिसमें बताया है कि एक व्यक्ति के नाम पर कितने बैंक खाते हो सकते हैं।

Alcohol ML per day : एक दिन में कितने ML शराब पीनी चाहिए, महिलाओं के भी तय की गई है लिमिट

जरूरतों के हिसाब से कौन से बैंक अकाउंट करवा सकते हैं ऑपन -


लोगों के पास अपनी जरूरतों के अनुरूप बैंक खाता खोलने का विकल्प होता है। जिसमें करंट अकाउंट (Current Account), सैलरी अकाउंट, जॉइंट अकाउंट या सेविंग अकाउंट (savings account) शामिल है। प्राइमरी बैंक खाते की बात करें तो वह सेविंग अकाउंट है। जो अधिकतर लोग ओपन करवाते हैं। क्योंकि इसमें जमा राशि पर आपको ब्याज भी मिलता है।


जिनके लेनदेन यानी ट्रांजेक्शन ज्यादा होते हैं ऐसे लोग करंट अकाउंट का विकल्प चुनते हैं। जिसमें अधिकतर बिजनेस वाले लोग शामिल होते हैं। सैलरी अकाउंट वेतनभोगियों के लिए होता है। जिसमें आपको मिनिमम बैंलेस रखने की आवश्यकता नहीं होती। यह जीरो बैलेंस अकाउंट होता है। जॉइंट अकाउंट आप अन्य किसी व्यक्ति जैसे अपने पति-पत्नी या अपने बच्चे, माता-पिता के साथ ओपन करवा सकते हैं।

जानिये एक व्यक्ति कितने खुलवा सकता है अकाउंट - 

PM मोदी कहां इन्वेस्ट करते हैं अपना पैसा? हो गया खुलासा

यह कोई फिक्स नहीं है कि भारत में कोई व्यक्ति कितने बैंक अकाउंट ओपन कर सकता है। इसकी कोई लिमिट तय नहीं है। अपनी इच्छा और जरूरतों के अनुसार कोई भी व्यक्ति कितने भी बैंक खाते खोल सकते हैं। आरबीआई (RBI) ने कोई सीमा तय नहीं की है। 


आप जितने ज्यादा बैंक खाते ओपन करते हैं उन सभी का आपको ध्यान रखना होता है। जैसे आप कौन सा विकल्प चुनते हैं उसके अनुसार आपको सभी खातों को मैनेज करना होता है। आप चाहे तो अलग-अलग बैंकों के साथ भी सेविंग या अन्य खाते ओपन कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको बैंकिंग के सभी नियमों का पालन करना होगा।