home page

Indian Currency : सभी नोटों पर RBI गवर्नर के साइन क्यों है जरूरी, अधिकत्तर लोगों को नहीं है जानकारी

RBI Governor Sign : आपने अपनी जेब से किसी नोट को निकालकर कभी यह तो गौर किया होगा कि उस पर आरबीआई गवर्नर (RBI Governor) के साइन होते हैं, लेकिन यह क्यों जरूरी होते हैं, इस बात पर जोर नहीं दिया होगा। इस बारे में बहुत से लोग वास्तव में नहीं जानते कि ये क्यों किए जाते हैं। आरबीआई (RBI latest news) गवर्नर के साइन नोटों पर क्यों किए जाते हैं, जानिये इस बारे में खबर में।

 | 
Indian Currency : सभी नोटों पर RBI गवर्नर के साइन क्यों है जरूरी, अधिकत्तर लोगों को नहीं है जानकारी

HR Breaking News - (indian currency notes)। इंडियन करेंसी के हर नोट के लगभग बीच में आपको आरबीआई गवर्नर के हस्ताक्षर देखने को मिल जाएंगे। इन हस्ताक्षरों के आसपास और भी कई आरबीआई (RBI Update) की ओर से दिए गए संकेत और चिह्न भी होते हैं। यहां खास सवाल तो यह है कि नोटों पर आरबीआई गवर्नर (RBI Governor sighn importance) के साइन आखिर क्यों होते हैं? क्या इनके बिना भी काम चल सकता है या नहीं, जानिये इन हस्ताक्षरों के पीछे का बड़ा कारण।

इसलिए किए जाते हैं नोट पर साइन -


आरबीआई गवर्नर के साइन के बिना नोट (bank notes latest update) को वैध नहीं माना जा सकता। इन साइन के बाद ही कोई नोट वैध घोषित होता है।  नोट पर लिखे गारंटी वचन (guarantee promise on notes) को गवर्नर के साइन के बिना पुख्ता नहीं माना जा सकता। ये साइन ही एक तरह से इसका सत्यापन करते हैं। हर नोट पर लिखे गारंटी वचन में बताया होता कि नोट की वैल्यू कितनी है। इस वैल्यू की गारंटी आरबीआई गवर्नर (RBI Governor) की ओर से ली जाती है। इस कारण आरबीआई गवर्नर के साइन आपको नोट पर मिलेंगे।


यह नोट होता है बिना RBI गवर्नर के साइन वाला-


हर नोट पर RBI गवर्नर के साइन जरूरी हैं। इसके बावजूद 1 रुपये के नोट पर ये साइन नहीं मिलेंगे।  बता दें कि भारतीय मुद्रा (indian currency news) के 1 रुपये के नोट को छापने का अधिकार आरबीआई को नहीं है। इस नोट को केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय की ओर से जारी किया जाता है। यही कारण है कि इस नोट पर वित्त मंत्रालय (ministry of finance) के सचिव के साइन मिलेंगे। 


यह होता है प्रॉमिसरी नोट- 


हर नोट पर लिखे गारंटी वचन को 'बैंक नोट' (bank note kya h) कहा जाता है यानी यह एक तरह से आरबीआई की टिप्पणी होती है लेकिन इसे बैंकिंग भाषा में प्रॉमिसरी नोट (promissory note) कहा जाता है। बहुत ही कम लोग जानते हैं कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI latest news) एक भी नोट गवर्नर के साइन बिना नहीं छापता। 


गवर्नर के साइन होने का यह भी है नियम-


आरबीआई (RBI Update) का जब भी कोई नया गवर्नर नियुक्त होता है तो नए नोट छापकर उनके हस्ताक्षर आवश्यक होते हैं, लेकिन यह पूरी तरह से आरबीआई और सरकार के संयुक्त फैसले (RBI indian currency decision) पर निर्भर करता है। अब चर्चाएं हैं कि आरबीआई नए नोट जारी करेगा, जिन पर आरबीआई के नए गवर्नर संजय मल्होत्रा (RBI governor Sanjay Malhotra) के साइन होंगे।

News Hub