home page

Property Rate : दिल्ली-NCR के इस इलाके में बढ़े 43 प्रतिशत प्रोपर्टी के दाम, लोगों को नहीं मिल रही जमीन

Property in Gurugram : देश की राजधानी दिल्ली में जनसंख्या ज्यादा होने और कंपनियों के दिल्ली (Property in Delhi) से बाहर होने के कारण दिल्ली के साथ लगते ईलाकों में प्रोपर्टी (Property Rate in Delhi ) के दाम ज्यादा तेजी से बढ़ रहे है। पिछले कुछ सालों में दिल्ली -एनसीआर (Delhi-NCR Property) में प्रोपर्टी के दाम दोगुना से भी ज्यादा बढ़ गए है। जानिए दिल्ली-एनसीआर के कौन-से ईलाके में सबसे ज्यादा दाम में बढ़ोतरी हुई है।
 | 
Property Rate : दिल्ली-NCR के इस इलाके में बढ़े 43 प्रतिशत प्रोपर्टी के दाम, लोगों को नहीं मिल रही जमीन

HR Breaking News (Property Rate Hike) : दिल्ली-एनसीआर के अलावा देश के अन्य प्रमुख शहरों में प्रोपर्टी के दाम लगातार बढ़ रहे है। नई दिल्ली में प्रोपर्टी (Delhi me Property) के दाम ज्यादा होने के कारण लोग दिल्ली से सटे ईलाकों  में पहुंच रहे है।

 

पिछले दो साल में दिल्ली से ज्यादा दिल्ली-एनसीआर में प्रोपर्टी के दामों (Delhi-NCR Property Rate) में ईजाफा हुआ है। हरियाणा का गुरुग्राम जिला दिल्ली से सटा हुआ है। ज्यादातर कंपनियां गुरुग्राम में होने के कारण लोग दिल्ली को छोड़कर गुरुग्राम की तरफ आकर्षित हो रहे है। 

 


पिछले 6 साल में दिल्ली से ज्यादा बढ़े आउटर एरिया के रेट

 


रिसर्च कंपनी एनारॉक के मुताबिक पिछले 6 साल में दिल्ली से ज्यादा प्रोपर्टी के रेट (Property Rate in Outer Delhi) एनसीआर और आउटर एरिया में बढ़े है। रिसर्च में दावा किया गया है कि दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR Property Hike) में हाईवे ज्यादा बनने के बाद प्रोपर्टी के दामों में ज्यादा उछाल आया है।

दिल्ली से सटे नोएडा (Property in Noida) और ग्रेटर नोएडा में नोएडा एक्सप्रेसवे (Noida Expressway) बनने के बाद बाहरी इलाकों में 66 फीसदी की ग्रोथ देखी गई है और यहां पर दाम 5 हजार 75 रुपये से  बढ़कर 8 हजार 400 रुपये प्रति वर्ग फीट हो गए हैं। वहीं, गुरुग्राम में मुंबई एक्सप्रेस वे और द्वारका एक्सप्रेस (Property Near Dwarka Expressway) वे निकलने बाद प्रोपर्टी के रेट आसमान को छू रहे है। 


बाहरी क्षेत्र में रहना पसंद करते है लोग


साल 2019 में कोरोना आने के बाद शहरी लोग आउटर (Gurugram Outer Property Rate) की तरफ ज्यादा बढ़ रहे है। शहर में भीड़ ज्यादा होने के कारण लोगों को रहने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। जिसके बाद से आउटर एरिया में प्रोपर्टी के दाम लगातार बढ़ रहे है। शहर के बाहर बड़ी-बड़ी सोसाइटी स्थापित की जा रही है। 


मुंबई ज्यादा बढ़े गुरुग्राम में प्रोपर्टी के रेट


एनारॉक रिसर्च के अनुसार देश की आर्थिक राजधानी के नाम से मशहूर मुंबई (Property in Mumbai) में प्रोपर्टी के रेट गुरुग्राम के मुकाबले कम बढ़े है। मुंबई के वर्ली जैसे प्रमुख एरिया में कीमतें 38 हजार 560 से केवल 37 परसेंट बढ़कर 53 हजार रुपये प्रति वर्ग फीट तक पहुंच पाई हैं। जबकि पनवेल (Property in Panvel) जैसे बाहरी इलाकों में 58 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है और यहां पर अब दाम 8 हजार 700 रुपये प्रति वर्ग फीट हो गए हैं।


गुरुग्राम के सोहना में बढ़े 43 प्रतिशत प्रोपर्टी के रेट

गुरुग्राम (Property Rate in Gurugram) को हरियाणा की मिलिनियम सिटी के नाम से जाना जाता है। गुरुग्राम में हरियाणा की सबसे ज्यादा कंपनियां है। दिल्ली के नजदीक होने के कारण यहां पर विदेशी कंपनियां (MNC in Gurugram)भी ज्यादा है। पिछले चार साल में न्यू गुरुग्राम बनकर उभरा है।

सोहना (Property in sohna) और हयातपुर जैसे इलाकों से हाईवे और कंपनियां आने के कारण प्रोपर्टी के दाम आसमान छू रहे है। सोहना में पिछले छह साल में 43 प्रतिशत से ज्यादा प्रोपर्टी के दाम बढ़े है। साल 2019 में यहां पर प्रति वर्ग फीट कीमत 4 हजार 120 रुपये थी। जो अब बढ़कर 5900 रुपये हो गई है। 

News Hub