Property Rate : नोएडा के ये हैं 10 सबसे महंगे इलाके, जानिये यहां कितने हैं प्रोपर्टी के रेट

HR Breaking News - ( Noida property rates)। दिल्ली-एनसीआर के सबसे खास शहर नोयडा (Noida Property News) की लाइफस्टाइल अब काफी बदल गई है। खासकर यहां पर रहने के लिए या फिर निवेश के उद्देश्य से प्रोपर्टी लेने के लिए लोगों में रुचि बढ़ रही है।
हालांकि महंगे रेट होने के कारण चुनिंदा लोग ही यहां पर प्रोपर्टी खरीद पाते हैं। नोयडा के 10 इलाके तो ऐसे हैं, जहां पर प्रोपर्टी खरीदना (property buying tips) हर किसी के बस की बात नहीं है। यह इलाके नोयडा के सबसे महंगे इलाकों में आते हैं। यहां के एक वर्ग जमीन के रेट सुनकर भी आप चौंक जाएंगे।
सेक्टर 44 में प्रति वर्ग फीट के दाम-
नोयडा का सबसे फेमस माना जाने वाला सेक्टर 44 (property rates in noida sector 44) रहने के लिहाज से बेस्ट एरिया भी कहा जाता है। यहां पर सभी बुनियादी सुविधाएं आपको मिलेंगी और इसकी गिनती शहर के सबसे पॉश इलाकों में होती है। ग्रेट इंडिया प्लेस, डीएलएफ मॉल, नोएडा गोल्फ कोर्स जैसी जगहों की निकटता इस सेक्टर को अलग पहचान देती है।
सेक्टर 44 में प्रोपर्टी की कीमत 5 हजार रुपये (noida me property ki kimat) प्रति वर्ग फीट से शुरू होकर 15 हजार रुपये प्रति वर्ग फीट से भी अधिक तक हैं। आकार आदि के हिसाब से यहां पर आपको शानदार विला और घर अलग-अलग रेट में मिल जाएंगे।
सेक्टर 47 में प्रोपर्टी के दाम-
सेक्टर 47 आधुनिक लाइफ स्टाइल जीने वालों के लिए शानदार विकल्प है। यहां पर कई कॉर्पोरेट सेंटर हैं, इस कारण भी प्रोपर्टी के रेट (property rate in Delhi NCR) हाई हैं। शानदार अपार्टमेंट और स्वतंत्र घरों की यहां पर लंबी कड़ी आपको मिलेगी, जिनमें से आप अपने लिए घर का चयन कर सकते हैं। यहां प्रोपर्टी की कीमतें 10,000 रुपये (property rates in noida sector 47) से शुरू होती हैं, जो 25,000 रुपये प्रति वर्ग फुट से भी अधिक तक पहुंच गई हैं। अत्याधुनिक स्वास्थ्य व शिक्षण सुविधाओं के कारण यहां पर प्रोपर्टी के रेट काफी हाई हैं।
सेक्टर 55 और सेक्टर 56 में दाम-
सेक्टर 55 और सेक्टर 56 नोएडा (noida 56 property rates) रहने के लिए बेस्ट जगह हैं। ये सेक्टर शानदार कोठियों के लिए जाने जाते हैं। एक से बढ़कर एक अपार्टमेंट आपको यहां पर मिल जाएंगे। यहां पर जमीन के रेट करीब 10 हजार प्रति वर्गफीट के करीब हैं। हालांकि लोकेशन व साइज के हिसाब से यहां पर प्रोपर्टी के रेट अलग-अलग भी हैं।
सेक्टर 15 में अब इतने हैं प्रोपर्टी के दाम-
सेक्टर 15 नोएडा का पॉश इलाका है, यहां निकट ही बॉटनिकल गार्डन इस एरिया की शोभा को बढ़ाता है। हरियाली से भरे इसे सेक्टर में अपार्टमेंट (apartment rates in sector 15 noida) और इंडिपेंडेंट हाउसेज की बेहतर कलेक्शन है। शैक्षणिक संस्थानों और शॉपिंग सेंटरों की यहां पर भरमार है, जो इस एरिया को और महंगा बनाते हैं।
यह सेक्टर मेट्रो स्टेशन और प्रमुख व्यावसायिक केंद्रों के पास है, इसलिए यहां पर अच्छी कनेक्टिविटी है। यहां पर 1 BHK और 2 BHK अपार्टमेंट सहित आपको अन्य आवासीय विकल्प भी चुनने का मिल जाएंगे। सेक्टर 15 में प्रोपर्टी के रेट (noida property rates 2025) लगभग 6,200 रुपये प्रति वर्ग फुट से लेकर 7000 वर्ग फुट से ऊपर तक भी हैं। जमीन की लोकेशन के हिसाब से यहां पर अलग-अलग रेट में आप आवास खरीद सकते हैं।
सेक्टर 76 में प्रोपर्टी रेट पहले से हाई-
सेक्टर 76 में पिछले कुछ वर्षों में प्रोपर्टी के रेट (property rates in sector 76 noida) काफी ज्यादा बढ़े हैं। बेहतरीन वास्तुकला के लिए पहचाने जाने वाले यहां के अपार्टमेंट, इंडिपेंडेंट फ्लोर पेंट हाउस कर किसी को अट्रेक्ट करते हैं। यहां पर प्रोपर्टी के रेट 7 हजार प्रति वर्ग फीट के करीब हैं।
सेक्टर 150 में प्रोपर्टी की कीमत -
सेक्टर 150 में शांत वातावरण और आधुनिक लाइफ स्टाइल का संयुक्त रूप आपको देखने को मिलेगा। हरियाली भरा यह इलाका यमुना एक्सप्रेसवे और आगरा एक्सप्रेसवे से कनेक्ट है। यहां पर शानदार विला और अपार्टमेंट हैं। यहां पर भी जमीन की कीमत 12 हजार रुपये (property rates in sector 150 noida) प्रति वर्ग फीट के आसपास है।
सेक्टर 39 में जमीन की कीमत-
सेक्टर 39 में 15,000 रुपये (noida property rates in sector 39 ) प्रति वर्ग फुट से जमीन के रेट शुरू होते हैं। यह प्रोपर्टी के मामले में सबसे महंगा इलाका माना जाता है। सेक्टर 18 और सेक्टर 37 जैसे कॉमर्शियल जगह के पास सेक्टर 39 में स्वतंत्र घर भी आपको मिल जाएंगे। यह एक शानदार आवासीय क्षेत्र है जो ONGC पार्क और सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन (metro station noida) जैसे स्थानों के कारण भी फेमस है। लग्जरी सुविधाओं वाले अपार्टमेंट भी यहां आपको मिल जाएंगे।
सेक्टर 137 में भी सातवें आसमान पर हैं रेट-
सेक्टर 137 नोयडा (noida news) का ऐसा एरिया है जो कनेक्टिविटी के मामले में सुपर माना जाता है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के पास स्थित होने के कारण दिल्ली व नोयडा के बाकी हिस्सों से अच्छी तरह से कनेक्ट है। नोएडा मेट्रो एक्वा लाइन (noida metro aqua line) भी इसे अलग पहचान देती है। हेल्थ व एजुकेशनल सेवाएं भी यहां पर काफी अच्छी हैं। इस सेक्टर में प्रोपर्टी के रेट 60 से 80 लाख रुपये तक हैं।
सेक्टर 22 में प्रोपर्टी के रेट -
नोएडा के सबसे पुराने इलाकों में सेक्टर 22 का नाम भी आता है। परंपरा और आधुनिकता का यहां पर खूब मिश्रण देखने को मिलता है। यह नोयडा के सेक्टर 18 (noida sector 18 property rates ) के पास है और यहां पर शॉपिंग मॉल, आईटी हब जैसी बड़ी सुविधाएं भी हैं। इंडिपेंडेंट घर और अपार्टमेंट आपको 40 लाख की कीमत से लेकर 60 लाख रुपये (property rates in sector 22 noida) तक मिल जाएंगे। प्रोफेशनल लोगों के लिए तो यह सेक्टर खास विकल्प के रूप में उभरा है।