home page

20 रुपये के नए नोट होंगे जारी, क्या बंद हो जाएंगे पुराने नोट, RBI ने किया क्लियर

20 Note Latest update : देश में नए नोट जारी करने हों या फिर पुराने नोटों को चलन से बाहर करना हो, सभी तरह के फैसले आरबीआई करता है। आखिरी बार साल 2023 में 2000 रुपये के नोट (Update on 2 thousand rupess note) को चलन से बाहर किया गया था। हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आई है कि अब 20 रुपये के नए नोट जारी किए जाएंगे। ऐसे में सभी के मन में एक सवाल उठ रहा है कि क्या अब 20 के पुराने नोट नहीं चलेंगे। आईये जानते हैं - 

 | 
20 रुपये के नए नोट होंगे जारी, क्या बंद हो जाएंगे पुराने नोट, RBI ने किया क्लियर 

HR Breaking News - करेंसी से जुड़े तमाम फैसले आरबीआई और केंद्र सरकार द्वारा मिलकर किया जाता है। RBI ने जानकारी देते हुए बताया कि ये एक सामान्य प्रक्रिया रहती हैं। ऐसे में जब भी कोई नया गवर्नर नियुक्त किया जाता है तो उनके सिग्नेचर (Sign on 20 rupess note) वाले नए नोट जारी कर दिये जाते हैं। RBI के मुताबिक, जब तक कोई नोट औपचारिक रूप से सर्कुलेशन से बाहर नहीं किया जाता, तो वो नोट पूरी तरह से वैध यानी लीगल टेंडर में बना रहता है। खबा में जानिये इस बारे में जारी जानकारी।


लोगों के मन में आए सवाल-


भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने हाल ही में एक बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत जल्द ही 20 रुपए के नए नोट (20 rs new note) जारी होने जा रहे हैं। अगर आपके पास 20 रुपए के पुराने नोट मौजूद हैं तो आपके मन में यह सवाल जरूर आया होगा कि अब ये नोट चलेंगे या नहीं। दरअसल, जैसे ही यह खबर आई, लोगों में यह जानने की उत्सुकता बढ़ गई कि पुराने नोटों का क्या होगा।


नोटों का ऐसा होगा डिजाइन-


RBI ने जानकारी देते हुए बताया कि वह जल्द ही महात्मा गांधी (नए) सीरीज (20 rs note new series) के तहत 20 रुपए के नए नोट को जारी करने वाले हैं। इन नोटों में केवल एक बदलाव होने वाला है। नए नोट पर नए गवर्नर संजय मल्होत्रा के सिग्नेचर होने वाले है। RBI ने साफ कर दिया है कि इन नए नोटों का डिजाइन, (20 rs note design) कलर, साइज और सभी सिक्योरिटी फीचर पहले जैसे ही रहेंगे। इसका मतलब सिर्फ सिग्नेचर बदलेगा, बाकी सब वैसा ही रहने वाला है।


जानिये क्या होगा पुराने नोटों का-


इस फैसले के बाद इस बात को सपष्ट कर दिया गया है कि जितने भी 20 रुपये के नोट (20 rupess note) अभी चलन में हैं, चाहे उन पर किसी भी गवर्नर का सिग्नेचर हो, वे सभी नोट पहले की तरह ही चलने वाले हैं। यानी पुराने नोटों की वैलिडिटी पर कोई प्रभाव नहीं होगा। RBI (RBI latest update) ने बताया कि यह एक सामान्य प्रक्रिया है। जब भी कोई नया गवर्नर नियुक्त होता है, तो उनके सिग्नेचर वाले नए नोट जारी किए जाते हैं।


क्या पुराने नोट होंगे बंद ?


कई लोग इस बारे में विचार करते हैं कि अगर नोट पर नया सिग्नेचर आ जाता है तो पुराने नोटों (20 rs Old note) को बंद कर दिया जाएगा। हालांकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। RBI और भारत सरकार के मुताबिक, जब तक कोई नोट औपचारिक रूप से सर्कुलेशन (20 rs latest update) से बाहर नहीं किया जाता, वह पूरी तरह से वैध यानी लीगल टेंडर बना रहता है. इसका मतलब है कि आप पुराने 20 रुपये के नोट से भी सामान खरीद सकते हैं, लोन चुका सकते हैं या किसी भी पेमेंट में यूज कर सकते हैं।


20 रुपए के नोट का ऐसा होगा डिजाइन-


महात्मा गांधी वाली नई सीरीज के तहत आने वाले 20 रुपये के नोट का रंग ग्रीनिश येलो यानी पीले-हरे जैसा होता है। इन नोटों का साइज (20 rs Dimensions) 63 mm x 129 mm है। नोट के पीछे की ओर एलोरा की गुफाओं की तस्वीर छपी होती है, जोकि भारत की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है। इस पर बने जियोमेट्रिक डिजाइन नोट के रंग के साथ मेल खाते हैं और इसे पहचानना आसान बनाते हैं।


इस दिन से लागू होंगे 20 के नोट-


संजय मल्होत्रा ने 11 दिसंबर 2024 से RBI के गवर्नर (RBI New Governer) का पद संभाला है। इसी के तहत अब उनके सिग्नेचर वाले नए 20 रुपये के नोट जारी किया जाता है। RBI ने बताया कि यह प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी।

News Hub