Gold price पर सामने आई सबसे बड़ी रिपोर्ट, 2030 तक बिना रूके बढ़ेंगे दाम
Gold price today : सोने की कीमतों में आए दिन उतार चढ़ाव दर्ज किया जा रहा है। हाल ही में इसकी कीमतों को लेकर एक बड़ी रिपोर्ट (Sone ka rate) सामने आई है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि 2030 तक सोने की कीमत बिना रुके बढ़ेगी। इस रिपोर्ट में ऐसा होने के कारण भी बताये गए है। आइए जानते हैं इस बारे में।
HR Breaking News (today gold rate) गिर रही सोने की कीमतों को देखते हुए लोग उम्मीद कर रहे थे कि आने वाले दिनों में भी इसकी कीमतों में गिरावट का दौर बना रहेगा। अगर आप भी ऐसा ही सोच रहे थे तो ये खबर आपके काफी काम की हो सकती है। बता दें कि अब सोने की कीमतों (Sone ki kemat) को लेकर एक बड़ी रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि अगले 4 साल में सोने की कीमत 5 लाख के आंकड़े को भी क्रोस कर देगी। चलिये खबर के माध्यम से जानते हैं सोने की कीमतों के बारे में पूरी जानकारी।
तेजी से आगे बढ़ेगा सोना
एक्सपर्ट ने बताया है कि सोना बहुत तेज गति से आगे बढ़ने वाला है। ऐसे में 2030 तक इसकी कीमत 5 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम का आंकड़ा को क्रोस कर देगी। फिलहाल सोने की कीमत (Gold Price Today) के बारे में बात करें तो ये 1,43,330 रुपए पर कारोबार कर रहे हैं। कमोडिटी एक्स्पर्ट्स भी सोने को लेकर फिलहाल बुलिश हैं। उनका मानना है कि गोल्ड को सपोर्ट देने वाले फैक्टर्स में मजबूति दर्ज की जा रही है। इस स्थिति में कीमतों में तेजी आगे भी देखने को मिलेगी।
लगातार बढ़ेंगे सोने के दाम
एक्सपर्ट का मानना है कि साल 2030 तक सोने की कीमत चढ़कर 5 लाख प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकते हैं। बताया गया है कि सोने और चांदी ने पिछले साल शानदार रिटर्न दिया था। इस साल भी अब तक दोनों की कीमतों (Gold Silver Price) में काफी मजबूती दर्ज की जा रही है। हालांकि, एक-दो बड़ी गिरावट भी देखने को मिली हैं। एक्स्पर्ट्स का मानना है कि ईरान-अमेरिका संघर्ष, रूस-यूक्रेन युद्ध सहित यूएस टैरिफ की वजह से सोने और चांदी (Silver Price hike) को मजबूती मिलने की उम्मीद आगे भी बनी रहने वाली है।
Stock Market का होगा ये हाल
स्टॉक मार्केट के बारे में बात करें तो इसमें भी बड़े उतार-चढ़ाव दर्ज किये जा सकते हैं। भारत के साथ ही अमेरिकी मार्केट में भी यही स्थिति बनी रहने वाली है। साथ ही में बताया गया है कि क्रिपटो (Shere market Today) को लेकर कुछ नए कानून भी लागू किये जा सकते हैं। आने वाला समय क्रिप्टो निवेशकों के लिए बुरा हो सकता है, वे डिप्रेशन में जा सकते हैं। वहीं, उन्होंने भारतीय रुपए में मजबूती की बात कही है। रुपया मजबूती हासिल करने वाला है।
अभी ये चल रहे हैं सोने के दाम
सोने और चांदी के मौजूदा दाम के बारे में बात करें तो गोल्ड में नरमी देखने को मिली है, जबकि चांदी की कीमतों में उछाल दर्ज किया जा रहा है। 24 कैरेट वाला 10 ग्राम सोना (24K Gold Price) 163,460 रुपए पर मिल रहा है। पिछले सत्र के मुकाबले इसमें 93 रुपए से अधिक की नरमी देखने को मिली है। चांदी 2,90,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।
