hrbreakingnews.com

रेलवे में नौकरी का मौका, 3548 पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया

job in railways :रेलवे की ओर से युवाओं के लिए 3548 पदों पर भर्तियां निकाली गई है। अगर आप रेलवे में नौकरी के सपने देख रहे हैं तो अब आपका यह सपना पूरा होने को हैं, क्योंकि रेलवे युवाओं (job Vaccancies in railways) को 3548 पदों पर काम करने का मौका दे रहा है। अगर आप इसके लिए इच्छूक हैं, तो इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खबर में जानिए इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया के बारे में-
 
रेलवे में नौकरी का मौका, 3548 पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया

HR Breaking News (job in railways) अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए फायदेमंद होने वाली है। युवाओं के लिए रेलवे (job in railways) की ओर से भर्ती का नया मौका दिया गया है, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रोसेस शुरू हो गया है। रेलवे की ओर से 3548 पदों पर रिक्तियां निकली है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि आप कैसे इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन अप्लाई प्रक्रिया कब हुई शुरू 


दरअसल, आपको बता दें कि रेलवे भर्ती बोर्ड (Railway Recruitment Board) की ओर से नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी में स्नातक स्तर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन (Notification for recruitment to graduate level) जारी किया है। ऑनलाइन अप्लाई प्रक्रिया 8 अक्टूबर से शुरू हो गई हैं। इस भर्ती के जरिए कुल 3548 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चुनाव होगा, जो भी उम्मीदवार इच्छुक है, वो आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

 

NTPC ग्रेजुएट लेवल भर्ती के लिए आवेदन की तिथि 


 रेलवे भर्ती बोर्ड के नोटिफिकेशन (Railway Recruitment Board Notification) के अनुसार NTPC ग्रेजुएट लेवल भर्ती के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने की आखिरी तिथि 6 नवंबर 2026 तक की है। उम्मीदवार फॉर्म भरते समय सभी जानकारियां सावधानी से भरे और सभी डॉक्यूमेंट सही तरीके से अपलोड करें। 


आवेदन में किसी भी प्रकार की गलती पर 9 से 18 नवंबर 2026 तक संशोधन का अवसर भी दिया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि फॉर्म जमा करने से पहले सभी डाटा को चेक कर लें, ताकि बाद में संशोधन ना करना पड़े और अप्लाई करने से पहले पात्रता की भी जांच कर लें।

 

परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रोविजन 


RRB NTPC एग्जाम (RRB NTPC Exam) में सीबीटी-1, सीबीटी-2, टाइपिंग स्किल टेस्ट या सीबीएटी, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम शामिल है। सीबीटी-1 में 100 प्रश्न और CBT-2 में 120 प्रश्न होते हैं। दोनों कंप्यूटर बेस्ड परीक्षाओं में गणित, सामान्य बुद्धि और तर्कशक्ति सामान्य जागरूकता से सवाल आते हैं। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रोविजन (Provision of negative marking) है और हर एक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई नंबर कट जाते हैं।

कब होगा उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 


क्लर्क और टाइपिस्ट जैसे पोस्ट के लिए उम्मीदवारों को टाइपिंग स्किल टेस्ट (typing skill test), वहीं स्टेशन मास्टर जैसे पोस्ट के लिए CBAT देना होगा। इसके बाद योग्य उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा होगी। परीक्षा की तैयारी के लिए सबसे पहले सिलेबस को अच्छी तरह समझ लें, उसके बाद ही अध्ययन सामग्री के साथ तैयारी शुरू करें।

कैसे करें परीक्षा की तैयारी 


एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग का प्रोविजन (railway me job ki tyarui kaise kre) है। ऐसे में गणित और रिजनिंग के सवालों का अभ्यास करते रहे और सामान्य जागरूकता के लिए करंट अफेयर्स और जरूरी सामान्य ज्ञान के टॉपिक को पढ़ें। इसके लिए किसी अच्छे हिंदी या अंग्रेजी अखबार को हर रोज पढ़े, जिससे आपको नई-नई जानकारियों मिल सकेंगी।


एग्जाम की तैयारी के लिए सही रणनीति (Right strategy for exam preparation) बनाएं। हर रोज जो आपने टॉपिक पढ़े हैं, उनका रिवीजन करें और सप्ताह में एक दिन पूरे सप्ताह की पढ़ाई को दोहराएं। सब चीजों को याद रखने के लिए फ्लैशकार्ड, पोमोडोरो और मेमोरी पैलेस जैसे तकनीक का यूज कर सकते हैं।