home page

Success Story : इस लेडी अफसर के आगे बॉलीवुड की एक्ट्रेस भी फेल, फिल्‍मों का ऑफर ठुकरा चुनी अलग राह

Success Story In Hindi : आज हम आपको बताने जा रहे है लेडी अफसर ओशिन शर्मा के बारे में जो 'ब्यूटी विद ब्रेन' की असली मिसाल हैं, सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स है, उनका रंगरूप देखते हुए उन्हें फिल्मों के ऑफर भी मिले, लेकिन उन्हे ठुकराकर इस अफसर ने चुनी अलग राह....

 | 

HR Breaking News, Digital Desk - ओशिन शर्मा हिमाचल प्रदेश में अफसर हैं। वह कभी डॉक्टर बनना चाहती थीं। राजनीति के मैदान में भी उतरीं। बॉलीवुड फिल्मों के ऑफर भी मिले। हालांकि, इन्‍हें ठुकराकर वह हिमाचल प्रशासनिक सेवा (HAS) की अधिकारी बन गईं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। वैसे, उनका यहां तक का सफर आसान नहीं था। वह कई बार असफल हुईं। लेकिन, इन असफलताओं से हार नहीं मानी।


पढ़े-ल‍िखे परिवार से आती हैं ओश‍िन


ओशिन शर्मा हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की रहने वाली हैं। वह शिमला में पली-बढ़ी हैं। उनके पिता भुवनेश शर्मा नायब तहसीलदार हैं। मां कांगड़ा के सेटेलमेंट ऑफिसर के पीए के पद पर कार्यरत हैं। परिवार में पढ़ाई- लिखाई का हमेशा अच्छा माहौल रहा। पहले ओशिन डॉक्टर बनना चाहती थीं। फिर कॉलेज के दिनों में वह छात्र राजनीति में सक्रिय हो गईं। ओशिन ने पंजाब यूनिवर्सिटी से केमिस्ट्री में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
 

इस मोर्चे पर लगा झटका!


पढ़ाई-लिखाई में ओशिन बहुत अच्‍छी थीं। ओशिन का रुझान देख घरवालों ने उन्‍हें सिविल सर्विसेज की तैयारी करने के लिए प्रोत्‍साहित किया। इसके बाद सिविल सर्विसेज में जाना उनका सपना बन गया। इसके लिए उन्‍होंने पुरजोर तैयारी शुरू कर दी। सिविल सर्विसेज में उनका सेलेक्शन होते-होते रह गया। वह सिर्फ 5 नंबर से पिछड़ गई थीं।
 

नहीं मानी हार


ओशिन शर्मा के लिए यह एक झटका था। लेकिन, उन्‍होंने मेहनत जारी रखी। सरकारी नौकरी के लिए उन्‍होंने कई प्रयास किए। कई एग्‍जाम दिए। तमाम प्रयासों के बाद 2019 में हिमाचल एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज (HAS) उन्‍होंने क्‍लीयर कर लिया। उनका सेलेक्शन बीडीओ के लिए हो गया।

फिल्‍मों के ऑफर भी आए


ओशिन शर्मा की एचएएस में 10वीं रैंक आई थी। उनका रंगरूप देखते हुए उन्हें फिल्मों के ऑफर भी मिले। यह और बात है कि ओशिन के परिवार की इसके लिए इच्‍छा नहीं थी। खुद ओशिन भी इसके लिए मन नहीं बना पाईं। ऐसे में उन्होंने फिल्मों के ऑफर ठुकरा दिए। उनका मन समाजसेवा करने का है। वह उसी दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

सोशल मीडिया पर गजब की फॉलोइंग


ओशिन लाडली फाउंडेशन की ब्रांड एम्‍बेसडर हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं। उनके फेसबुक, इंस्‍टाग्राम और ट्विटर पर लाखों फॉलोअर्स हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी मोटिवेशनल पोस्ट डालती हैं।