अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में लगेंगी 3 टेस्ला MRI मशीन, कम खर्चें में होगी मरीजों की जांच
HR Breaking News (Agroha Medical College) अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में अब जल्द ही मरीजों के बेहतर इलाज के लिए आधुनिक तकनीकी से लैस 3 टेस्ला MRI मशीन को लगाया जाने वाला है। MRI मशीन के स्थापित होने से बड़ी बीमारियों की आसानी से जांच हो सकेगी। इसका लाभ हिसार के साथ ही अन्य जिलों से इलाज के लिए आने वाले मरीजों को भी मिल सकेगा। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-
आसानी से होगी मरीजों की जांच
अग्रोहा के महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (Maharaja Agrasen Medical College and Hospital) में अब जल्द ही आधुनिक टेस्ला MRI मशीनें लगाई जाने वाली है, जिसके लिए अस्पताल प्रबंधन की तरफ से टेंडर का प्रक्रिया शुरू किया जाएगा। मशीन लगने से हिसार के साथ ही पास के ग्रामीण इलाकों और अन्य जिलों के मरीजों की जांच आसानी से हो सकेगी। उन्नत MRI जांच के लिए मरीजों को दूसरे बड़े अस्पतालों में रेफर नहीं करना पड़ेगा।
आधुनिक तकनीकी से लैस होंगी MRI मशीन
मेडिकल कॉलेज के निदेशक और संबंधित विभाग के अध्यक्ष का कहना है कि 3 टेस्ला MRI मशीन (3 Tesla MRI Machine) आधुनिक तकनीकी से लैस होने वाली है, जिससे शरीर के कई अंगों की स्पष्ट और बारीक तस्वीर प्राप्त हो सकेगी। खास तौर से दिमाग, रीड की हड्डी, नसों, जोड़ो, मांसपेशियों, लिगामेंट, ट्यूमर और रक्त वाहिकाओं से संबंधित बीमारियों की जांच में डॉक्टरों को बेहतर जानकारी मिलेगी।
अस्पताल में अभी तक थी यह सुविधा
मेडिकल कॉलेज के निदेशक का कहना है कि अस्पताल में अभी तक पीपीपी मॉडल के अंतर्गत 1.5 टेस्ला MRI मशीनों (MRI machines under PPP model) की सुविधा थी। हालांकि उन्न जांच की कुछ जरूरत को पूरा करने में सीमाएं होने की वजह से मरीजों को परेशानी होती थी। कुछ मामलों में जरूरी जांच की सुविधा नहीं उपलब्ध नहीं होने की वजह से मरीजों को दूसरे अस्पतालों में रेफर करना पड़ता था।
विभाग के अध्यक्ष ने कही ये बात
विभाग के अध्यक्ष ने बताया कि अब अस्पताल में पीपीपी मॉडल के अंतर्गत 3 टेस्ला MRI मशीन स्थापित (PPP model MRI machine) करने का प्लान है, जिसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू किया जाने वाला है। नई मशीनों के लगने से उन्नत MRI जांच की सुविधा का विस्तार हो सकेगा।
मेडिकल कॉलेज में तीन टेस्ला MRI मशीन की सुविधा (MRI machine facilities) शुरू होने से न्यूरोलॉजी, न्यूरो सर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स और कैंसर के साथ ही कई चिकित्सा क्षेत्र में जांच की गुणवत्ता बेहतर होगी। उच्च गुणवत्ता वाली इमेजिंग से चिकित्सक बीमारी की स्थिति, उसके फैलाव और शरीर के प्रभावित भाग का विस्तार से आकलन भी कर सकेंगे।
