हिसार रोडवेज में 750 कर्मचारियों को मिलेगा धुलाई भत्ता, नए निर्देशों का रिकॉर्ड तलब
HR Breaking News (Hisar Roadways) धुलाई भत्ते से जुड़ी जानकारी मांगे जाने के बाद रोडवेज कर्मियों की निगाहें अब विभाग (Hisar Roadways Updates) के हर अपडेट पर टिकी हुई है। उम्मीद की जा रही है कि हिसार रोडवेज में 750 कर्मचारियों को धुलाई भत्ता दिया जा सकता है। विभाग इस बारे में समय-समय पर अधिसूचनाएं जारी कर रही है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि रोडवेज कर्मियों को कितना धुलाई भत्ता दिया जा सकता है।
जानिए कितनी है विशेष अलाउंस की पात्रता
विभाग में Group-C और Group-D के कर्मियों को दिए जाने वाले विशेष अलाउंस (Special allowance to Group-D ) की पात्रता, भुगतान की दर और इसे देने के लिए तय शर्तों का पूरा रिकॉर्ड मांगा गया है, जिसके लिए महाप्रबंधक, हरियाणा राज्य परिवहन, चंडीगढ़ ने संबंधित अधिकारियों को लेटर जारी किया है।
अधिकारियों को किए निर्देश जारी
अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि अलाउंस से जुड़े मौजूदा नियमों के साथ पहले जारी किए सरकारी आदेशों और विभागीय निर्देशों का पूरा ब्यौरा मुख्यालय को भेजें। हिसार रोडवेज में लगभग 750 कर्मियों को धुलाई भत्ता (laundry allowance to employees) मिल सकता है। धुलाई भत्ते से जुड़ी जानकारी मांगे जाने के बाद रोडवेज कर्मियों की निगाहें विभाग के अपडेट पर टिकी है। रोडवेज कर्मियों को उम्मीद है कि किन पदों पर तैनात कर्मचारियों को इसका लाभ मिल रहा है और मौजूदा नियमों के अंतर्गत कितनी राशि देय है।
हालांकि, अभी मुख्यालय से जो पत्र जारी किया गया है, उसमें अभी अलाउंस की दर बढ़ाने, नए पदों को पात्रता में शामिल करने या सभी कर्मियों को लाभ देने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है। अभी विभागीय स्तर पर नियमों (rules at departmental level) और पुराने आदेशों का ब्योरा इकट्ठा किया जा रहा है, उसके बाद पता चलेगा कि इस कवायद के बेस पर आगे क्या कदम उठाया जाता है।
धुलाई भत्ते के भुगतान प्रोसेस से जुड़े बिंदुओं पर मांगा जवाब
जानकारी के लिए बता दें कि मुख्यालय की ओर से सिर्फ धुलाई भत्ते की जानकारी (Information on laundry allowance) नहीं मांगी गई है, बल्कि इसके दायरे और भुगतान प्रोसेस से जुड़े बिंदुओं पर जवाब की मांग की गई है। अधिकारियों को यह जानकारी देनी होगी कि विभाग के किन-किन पदों पर तैनात कर्मचारी इस खास अलाउंस का लाभ ले सकते हैं।
साथ ही यह जानकारी देनी होगी कि अभी प्रति कर्मचारी को धुलाई भत्ते के रूप में कितनी राशि दी जा रही है। अलाउंस का लाभ (benefit of allowance) लेने के लिए कर्मचारी को किन शर्तों और पात्रता मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य है, जिसका पूरा विवरण मांगा गया है।
ईमेल के जरिए मुख्यालय तक पहुंचाया जाएगा पूरा रिकॉर्ड
विभाग ने इस बारे में प्रदेश सरकार (Haryana Government) की ओर से समय-समय पर जारी अधिसूचनाओं, हिदायत पत्रों और कार्यालय आदेशों की प्रतियों की मांग की गई है। अगर हाल ही के समय में धुलाई भत्ते को लेकर कोई बदलाव किया है या नया निर्देश जारी हुआ है तो उसकी प्रमाणित प्रति को भी भेजना होगा। अधिकारियों को तय समयसीमा में ईमेल के जरिए पूरा रिकॉर्ड मुख्यालय तक पहुंचाने के निर्देश जारी किए हैं, ताकि उपलब्ध दस्तावेजों के बेस पर आगे की विभागीय कार्रवाई हो सकें।
